एक दिन में ₹250 का रह गया ₹2500 का स्टॉक, फिर भी शेयरहोल्डर्स को नहीं हुआ नुकसान

शेयर बाजार की उठा-पटक के बीच आज एक शेयर 90% टूट गया। एक ही दिन में 2500 रुपये का यह शेयर 250 रुपये का रह गया है। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि शेयर प्राइस में इतने बड़े क्रैश के बाद भी निवेशकों को खास नुकसान नहीं हुआ है।

शेयर बाजार की मौजूदा उठापटक के बीच एक शेयर में 90% तक की गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया। करीब 2,500 रुपये पर ट्रेड कर रहा शेयर अचानक 250 रुपये के आसपास दिखने लगा। पहली नजर में यह बड़ा क्रैश लगता है, लेकिन हकीकत में यह तकनीकी एडजस्टमेंट है, न कि वैल्यू का नुकसान।

Angel one Share Price

एक ही दिन में 90 फीसदी घट गया दाम

90% गिरावट क्यों दिखी?

यह गिरावट कंपनी द्वारा लागू किए गए 1:10 स्टॉक स्प्लिट का परिणाम है। स्टॉक स्प्लिट में कंपनी अपने शेयरों की फेस वैल्यू घटाकर शेयरों की संख्या बढ़ा देती है। यहां 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर को बांटकर 1 रुपये फेस वैल्यू के 10 शेयर कर दिए गए। स्प्लिट के बाद प्रति शेयर कीमत अनुपात के हिसाब से समायोजित हो जाती है। यही वजह है कि करीब 2,500 रुपये का शेयर घटकर लगभग 250 रुपये पर आ गया। लेकिन यह गिरावट सिर्फ गणितीय है, वास्तविक नुकसान नहीं।

End of Feed