बिजनेस

Eicher Motors Share Price: रॉयल एनफील्ड बाइक बनाने वाली कंपनी के स्टॉक में दिखा 7 फीसदी का उछाल,पहली बार 4000 का आंकड़ा पार, जानें वजह

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 4, 2023, 03:20 PM IST

Eicher Motors Share Price: Eicher Motors के शेयर ने निवेशकों को एक साल में करीब 24.68 फीसदी का रिटर्न दिया है। जबिक पिछले एक महीने में 18.76 फीसदी तक का रिटर्न दिया है।

Image

नवंबर में, शेयरों ने 18.25% की छलांग लगाई।

Photo : Times Now Digital

Eicher Motors Share Price: आयशर मोटर्स ( Eicher Motors) के शेयरों ने आज के कारोबार सत्र में पहली बार 4,000 रुपये के आंकड़ा को पार कर लिया है। खबर लिखने तक 3 बजे इसका शेयर 7.16% की बढ़त के साथ ₹ 4,1649.90 रुपये के लेवर पर कारोबार कर रहा था।

Eicher Motors के शेयर ने निवेशकों को एक साल में करीब 24.68 फीसदी का रिटर्न दिया है। जबिक पिछले एक महीने में 18.76 फीसदी तक का रिटर्न दिया है।

नवंबर में, शेयरों ने 18.25% की छलांग लगाई, जो 3 वर्षों में सबसे बड़ी एक महीने में दर्ज हुई बढ़त थी। हालाँकि, निफ्टी ऑटो इंडेक्स के साथ साल-दर-साल की तुलना में, स्टॉक ने अपेक्षाकृत कम प्रदर्शन दिखाया है। इस साल जहां निफ्टी ऑटो इंडेक्स 39.50% बढ़ा, वहीं आयशर मोटर्स के शेयरों में 26.23% की बढ़ोतरी हुई।

उछाल की वजह

पिछले हफ्ते शुक्रवार को, कंपनी ने नवंबर में हुई अपनी बिक्री के आंकड़े जारी किए थे, जिसमें 350 सीसी तक इंजन वाले मॉडलों की बिक्री में 13 फीसदी के साथ 74,275 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई, जबकि 350 सीसी से अधिक इंजन वाले मॉडलों की बिक्री 4,810 यूनिट्स से बढ़कर 5,976 यूनिट्स तक जो 24 फीसदी बढ़ोतरी को दिखाती है।

350cc तक इंजन क्षमता वाली और 350cc से अधिक क्षमता वाली मोटरसाइकिलों की कुल बिक्री नवंबर 2023 में 80,251 इकाइयों तक पहुंच गई, जबकि नवंबर 2022 में यह 70,766 इकाइयों की थी, जो 13% की वृद्धि दर्शाती है। अंतरराष्ट्रीय खंड से बिक्री नवंबर 2022 में 5,006 से बढ़कर नवंबर में 5,114 इकाई तक पहुंच गई, जो 2% की मामूली वृद्धि है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article