अगले साल सड़क बनाने वाली कंपनियों की आय वृद्धि 7% तक होने की उम्मीद, रेटिंग एजेंसी क्रिसिल का दावा

Road Companies Income: रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने एक रिपोर्ट में दावा किया कि अगले वित्त वर्ष में सड़क बनाने वाली कंपनियों की आय में 7 प्रतिशत तक का इजाफा होने की उम्मीद है।

Road Companies Income: सड़क इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) कंपनियों की आय वृद्धि अगले वित्त वर्ष में नरम होकर 5 से 7 प्रतिशत तक रहने की उम्मीद है। इसका कारण यह है कि राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के कम आवंटन से उनके ऑर्डर पर असर पड़ रहा है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह बात कही। रिपोर्ट के अनुसार, इन कंपनियों की साख स्थिर बनी रहेगी। इन कंपनियों की साख को स्थिर परिचालन लाभ और मजबूत बही-खाते का समर्थन प्राप्त है।

road companies, road engineering company

सड़क बनाने वाली कंपनी आय अगले साल कम हो सकती है

क्रिसिल रेटिंग्स के वरिष्ठ निदेशक मनीष गुप्ता ने कहा कि चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में राजस्व वृद्धि प्रभावित होगी। जबकि पिछले 5 साल में 13 प्रतिशत की सालाना वृद्धि हुई है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2021-22 और 2022-23 के बीच औसतन 12,500 किलोमीटर की परियोजनाएं आवंटित कीं। लेकिन पिछले वित्त वर्ष में यह घटकर 8,581 किलोमीटर और चालू वित्त वर्ष में यह 8,000 किलोमीटर रह गई।

End of Feed