बिजनेस

Airtel Wynk App: एयरटेल Wynk म्यूजिक ऐप करेगी बंद, जानें कर्मचारियों का क्या होगा

Airtel Wynk App: एयरटेल अगले कुछ महीनों में विंक म्यूजिक को बंद करने की योजना बना रही है। वह इसके सभी कर्मचारियों को कंपनी में समायोजित करेगी। एयरटेल के प्रवक्ता ने इस फैसले की पुष्टि की है।

Image

एयरटेल विंक म्यूजिक ऐप

Airtel Wynk App:भारती एयरटेल म्यूजिक कैटेगरी से बाहर निकलने जा रही है। कंपनी अपना विंक म्यूजिक ऐप बंद करेगी। वह अगले कुछ महीनों में विंक म्यूजिक को बंद करने की योजना बना रही है। हालांकि इस कवायद की वजह से कर्मचारियों की नौकरी पर असर नहीं होगा। एयरटेल का दावा है कि वह विंक म्यूजिक के सभी कर्मचारियों को समायोजित करेगी। इसके अलावा विंक के प्रीमियम उपयोगकर्ताओं को एप्पल के लिए एयरटेल की ओर से स्पेशल ऑफर मिलेगा।

क्यों बंद कर रही है विंक ऐप

एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया कि एयरटेल अगले कुछ महीनों में विंक म्यूजिक को बंद करने की योजना बना रही है। वह इसके सभी कर्मचारियों को कंपनी में समायोजित करेगी। एयरटेल के प्रवक्ता ने इस फैसले की पुष्टि की है। और विंक म्यूजिक के सभी कर्मचारियों को एयरटेल समूह में शामिल कर लिया जाएगा। एयरटेल के उपयोगकर्ताओं को एप्पल म्यूजिक तक पहुंच मिलेगी।उन्होंने बताया कि विंक के प्रीमियम उपयोगकर्ताओं को एप्पल के लिए एयरटेल की ओर से विशेष पेशकश मिलेंगी।कंपनी ने आईफोन इस्तेमाल करने वाले अपने ग्राहकों को एप्पल म्यूजिक तक पहुंच देने के लिए एप्पल के साथ एक समझौता किया है

एप्पल टीवी प्लान और एप्पल म्यूजिक कंटेट मिलेगा

इसके अलावा एयरटेल के ग्राहक इस साल के अंत में वीडियो स्ट्रीमिंग मंच एक्सस्ट्रीम और विंक म्यूजिक ऐप के जरिए एप्पल टीवी प्लस और एप्पल म्यूजिक कंटेंट का आनंद ले सकेंगे।दूरसंचार कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि एयरटेल और एप्पल ने इस संबंध में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।इस साझेदारी के तहत, एयरटेल एक्सस्ट्रीम के ग्राहक एप्पल टीवी प्लस पर हॉलीवुड और अवॉर्ड विनिंग कंटेट का आनंद ले सकेंगे। यह सुविधा प्रीमियम एयरटेल वाईफाई और पोस्टपेड प्लान के साथ मिलेगी।इसी तरह, विंक प्रीमियम के उपयोगकर्ताओं को एप्पल म्यूजिक का लाभ मिलेगा।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article