अगर हम अपने से कुछ पीढ़ी पहले के लोगों से पूछें कि उन्होंने क्या कभी पानी के बोतलों में बिकने के बारे में सोचा था? जाहिर है इसका जवाब नहीं में ही होगा। लेकिन, आज पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर मल्टी बिलियन डॉलर का बिजनेस है। इसी तरह अब RO Water ATM का चलन शुरू हो रहा है। खासतौर पर भारत जैसे देश में यह धंधा काफी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यहां पीने योग्य पानी की भारी किल्लत है। ऐसें में RO Water ATM एक नए बिजनेस के तौर पर तेजी से उभर रहा है।
बोतलों में बंद पानी के धंधे के बीच RO Water ATM असल में एक ऐसे तबके की जरूरतों को पूरा करता है, जो बोतल वाला पानी अफॉर्ड नहीं कर सकता है। यह छोटे निवेश से शुरू होने वाला हाई ROI वाला बिजनेस है। कई कंपनियां भी इस बिजनेस में उतर गई हैं और फ्रेंचाइजी मॉडल के तौर पर देश के टियर 2 और गांवों में पैर पसार रही हैं।
कितना बड़ा है बाजार?
भारत में वॉटर प्यूरिफायर का बाजार 2025 तक करीब 3.64 अरब डॉलर का हो चुका है। बढ़ती गर्मी, गिरते भूजल और पानी में बढ़ते प्रदूषण की वजह से साफ पीने के पानी की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसके अलावा सेहत से जुड़े जोखिमों के बारे में जानकारी बढ़ने का असर भी साफ पानी की मांग बढ़ा रहा है। इन सभी परिस्थितियों ने मिलकर RO Water ATM के बिजनेस का आकार दिया है।
सरकारी सपोर्ट से आगे बढ़ी बात
अब तक ये मॉडल सिर्फ सरकारी सुविधा के तौर पर सीमित रहा था। लेकिन, अब छोटे कारोबारी और उद्यमी इसे हाई-डिमांड माइक्रो-फ्रेंचाइजी बिजनेस के तौर पर बढ़ा रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें लगातार ग्राहक बने रहते हैं, क्योंकि पीने का पानी रोजमर्रा की जरूरत है और इसकी डिमांड कभी खत्म नहीं होती।
सरकारों का फोकस बढ़ा
राज्य सरकारें और नगर निकाय भी अलग-अगल गली मुहल्लों में पानी की सप्लाई के लिए पारंपरिक पानी टैंकर सिस्टम से हटकर स्मार्ट RO Water ATM नेटवर्क पर जोर दे रहे हैं। क्योंकि, यह खपत को सटीक तरीके से ट्रैक करने और छीजत को बचाने में मदद करता है।
दिल्ली मे हो रहा प्रयोग
दिल्ली सरकार जलबोर्ड ने 500 से ज्यादा सोलर-पावर्ड RO Water ATM लगाने का काम शुरू किया है। इन मशीनों में स्मार्ट कार्ड और डिजिटल सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि लोगों को नियमित रूप से साफ पानी मिल सके। कई नगर निकायों की तरफ से इन वाटर ATM के जरिये मुफ्त पानी मुफ्त तक उपलब्ध कराया जा रहा है। लेकिन, दूसरी तरफ बिजनेस के तौर पर वाटर एटीएम लगाने वाले लोगों के लिए यह कम लागत में मोटी कमाई का जरिया बन गया है।
कितनी होती है कमाई?
अलग-अलग लोकेशन पर RO Water ATM से होने वाली कमाई अलग-अलग हो सकती है। इस सेक्टर में काम कर रहीं कई कंपनियां अपने फ्रेंचाइजी नेटवर्क का हिस्सा बनने पर महीने की 20 से 60 हजार रुपये तक कमाई का दावा करती हैं। हालांकि, TimesNow Navbharat इस दावे की स्वतंत्र तौर पर पुष्टि नहीं करता है। लेकिन, तार्किक रूप से आंकड़े इस रकम तक पहुंचने को संभव बताते हैं। खासतौर पर किसी हाई डिमांड वाले एरिया में अगर यह मशीन लगाई जाए, तो 50-60 हजार रुपये महीने की कमाई संभव है, क्योंकि इस काम में 30 फीसदी तक मार्जिन मिलता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
