बिजनेस

RIL AGM 2024: क्यों खास है इस बार की Reliance AGM; क्या रिटेल, Jio IPO की होगी घोषणा? विस्तार से जानें

RIL AGM 2024 Date and Time: रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी रिटेल और दूरसंचार शाखाओं, Reliance Retail और Jio के IPO पर कुछ अहम घोषणा कर सकता है। इसके अलावा, RIL सोलर सेल और मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग प्लाट के चालू होने पर भी अपडेट दे सकता है। RILक्विक कॉमर्स बिजनेस में फिर से एंट्री करने पर भी टिप्पणी कर सकता है।

Image

रिलायंस इंडस्ट्रीज।

Photo : Times Now Digital

RIL AGM 2024 Date and Time: भारत का सबसे बड़ा ग्रुप रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की 47वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) इस हफ्ते होने वाली है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी होने के लिहाज से अरबपति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली RIL की AGM हमेशा चर्चा का विषय रहती है। इस बार भी इस मीटिंग से बहुत उम्मीदें की जा रही हैं।

RIL AGM 2024 Date and Time: रिलायंस AGM कब होगी

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति अंबानी के नेतृत्व वाली Reliance Industries ने घोषणा की है कि इसकी 47वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) 29 अगस्त, 2024 को दोपहर 2 बजे होगी। कंपनी ने शेयर बाजारों को एक हालिया बयान में यह जानकारी दी है।

RIL AGM 2024 Expectations: मीटिंग से क्या हैं उम्मीदें

आयल टू टेलीकॉम कॉन्ग्लोमेरेट अपनी रिटेल और दूरसंचार शाखाओं Reliance Retail और Jio के IPO पर कुछ अहम घोषणा कर सकता है। इसके अलावा, RIL सोलर सेल और मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग प्लाट के चालू होने पर भी अपडेट दे सकता है। RILक्विक कॉमर्स बिजनेस में फिर से एंट्री करने पर भी टिप्पणी कर सकता है।

Past RIL AGMs – Major Announcements: पिछले AGM में हो चुकी हैं ये घोषणाएं

2023: 5 साल का उत्तराधिकार रोडमैप पेश किया और JioAirFiber को व्यावसायिक रूप से लॉन्च किया।

2022: 5G के लिए 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया और FMCG बिजनेस में Retail के एंट्री की घोषणा की। RIL ने भी एक रिन्यूएबल एनर्जी ट्रांजीशन रोडमैप के साथ कैपेक्स और कमीशनिंग समयरेखा प्रदान की।

2021: 75000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ न्यू एनर्जी ब्लूप्रिंट तैयार किया। इसने JioPhone Next लॉन्च किया और कहा कि रिटेल बिज़नेस का अधिग्रहण करना जारी रखेगा और अगले 3-5 वर्षों में 3X बढ़ेगा।

2020: Google निवेश की घोषणा की; 5G सॉल्यूशन बनाया। कमर्शियल और Reliance Retail में रणनीतिक और वित्तीय भागीदारों के संभावित शामिल होने पर ध्यान केंद्रित किया।

2019: ARAMCO निवेश की घोषणा की; JioFibre को कमर्शियल रूप से प्राइसिंग डिटेल्स के साथ लॉन्च किया। RIL रिटेल और टेलिकॉम्यूनिकेशन में निवेशकों को शामिल करके नेट डेब्ट फ्री होगा।

2018: JioPhone 2 लॉन्च हुआ, इसकी कीमत 2999 रुपये थी, जिसमें JioPhone के लिए 501 रुपये के एक्सचेंज ऑफर भी था।

2017: JioPhone को 1500 रुपये के रिफंडेबल डिपाजिट के साथ लॉन्चिंग।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article