पैसों को लेकर Rich Dad Poor Dad के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी का नया नजरिया, जानकर हो जाएंगे दंग

Fake Money: रिच डैड पुअर डैड (Rich Dad Poor Dad) के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) ने फिर से पैसे से जुड़ी सलाह दी है। सबसे अधिक बिकने वाली पर्सनल फाइनेंस बुक के लेखक ने पैसे के बारे में एक बिल्कुल नया नजरिया पेश किया है। रॉबर्ट कियोसाकी जो अक्सर इंटरनेट पर पैसे से जुड़ी सलाह देते हैं। उन्होंने कहा कि सेंट्रल बैंक द्वारा ब्याज दरें तय करना मूल्य निर्धारण और केंद्रीय नियोजन का एक रूप है। नकली पैसे (fake money) के बारे में उन्होंने जो कहा यहां जानिए।

Fake Money: क्या आपने कभी सोचा है कि जो पैसा आपके पास है वह नकली (fake money) हो सकता है? हाल ही में रिच डैड पूअर डैड (Rich Dad Poor Dad) के लेखक रोबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) ने फिर से पैसे के बारे में अपनी राय साझा की। उन्होंने पैसे के बारे में एक नया दृष्टिकोण पेश किया है। कियोसाकी ने फेमस लेखक रॉन पॉल का हवाला दिया, जो पूर्व अमेरिकी कांग्रेसमैन रह चुके हैं, इस अवधारणा को समझाने के लिए कि यह नकली पैसा क्या है? रोबर्ट कियोसाकी अक्सर इंटरनेट पर पैसे से संबंधित सलाह देते हैं। उन्होंने कहा कि जब केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को निर्धारित करता है, तो यह कीमत निर्धारण (price fixing) और सेंट्रल प्लानिंग (central planning) का रूप है।

Fake Money, Rich Dad Poor Dad, Robert Kiyosaki

Rich Dad Poor Dad के लेखक ने पैसों को लेकर कही बड़ी बात

अपने X अकाउंट पर रिच डैड पूअर डैड के लेखक रोबर्ट कियोसाकी ने लिखा कि पूर्व अमेरिकी कांग्रेसमैन रॉन पॉल से ज्ञान के शब्द: 'End the Fed' के लेखक और फेड, सभी केंद्रीय बैंकों को समाप्त करने और एक अच्छा और ईमानदार पैसे के सिस्टम में लौटने के पक्षधर रॉन पॉल ने कहा कि 'केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों का निर्धारण कीमत निर्धारण है और यह सेंट्रल प्लानिंग का रूप है।

End of Feed