बिजनेस

Investment Strategy: रॉबर्ट कियोसाकी ने फिर की भविष्यवाणी, बोले- इसमें करें निवेश, कीमत होगी दोगुनी!

Rich Dad Poor Dad Author Prediction: रिच डैड पुअर डैड' किताब के लेखक और जाने-माने फाइनेंशियल गुरु रॉबर्ट कियोसाकी ने एक बार फिर भविष्यवाणी की कि चांदी की कीमत इस साल दोगुनी हो सकती है। उनका कहना है कि छोटे निवेशकों के लिए यह अच्छा मौका है।

Image

रिच डैड पुअर डैड' के लेखक और जाने-माने फाइनेंशियल गुरु रॉबर्ट कियोसाकी

Photo : Twitter

Rich Dad Poor Dad author Prediction: 'रिच डैड पुअर डैड' किताब के लेखक और जाने-माने फाइनेंशियल गुरु रॉबर्ट कियोसाकी ने बुधवार को कहा कि वे अब अधिक चांदी (सिल्वर) खरीद रहे हैं, जिसे उन्होंने “आज का सबसे बड़ा निवेश सौदा” बताया। उन्होंने भविष्यवाणी की कि सिल्वर की कीमत इस साल दोगुनी हो सकती है, जबकि गोल्ड पहले ही रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच चुका है और बिटकॉइन उनकी लॉन्ग टर्म रणनीति का हिस्सा बना हुआ है।

कियोसाकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि अच्छी खबर उन लोगों के लिए जिनके पास ज्यादा पैसे नहीं हैं। मैं आज और सिल्वर ईगल्स खरीद रहा हूं। सिल्वर आज सबसे बड़ा निवेश अवसर है। उन्होंने आगे कहा कि गोल्ड पहले ही ऑल-टाइम हाई पर है। मेरे पास पहले से काफी बिटकॉइन है। लेकिन सिल्वर अभी भी अपने उच्चतम स्तर से 50% नीचे है, आज करीब $35।

कियोसाकी का मानना है कि सिल्वर की कीमत इस साल $70 तक पहुंच सकती है। उन्होंने अपने ‘रिच डैड’ के एक सिद्धांत को दोहराया: “आपका मुनाफा तब होता है जब आप खरीदते हैं… न कि तब जब आप बेचते हैं।” उन्होंने अपनी निवेश यात्रा को “थोड़ा-थोड़ा करके अमीर बनने” की रणनीति बताया और कहा कि वह कभी बेचते नहीं हैं, सिर्फ खरीदते हैं।

गोल्ड रिकॉर्ड पर, लेकिन कियोसाकी की नजर सिल्वर पर

गौरतलब है कि मंगलवार को गोल्ड की कीमत $3,500 प्रति औंस के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई – यह इस साल का 28वां रिकॉर्ड हाई है। वहीं, स्पॉट सिल्वर की कीमत 0.5% बढ़कर $32.67 हो गई। हालांकि प्लैटिनम और पैलेडियम में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

पेपर एसेट्स पर शक, असली संपत्ति में भरोसा

कियोसाकी लंबे समय से शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड और बांड्स जैसे पारंपरिक निवेशों के खिलाफ चेताते रहे हैं। वे कहते हैं कि महंगाई और फिएट करेंसी की गिरती वैल्यू से ये एसेट्स नुकसानदेह हो सकते हैं। उन्होंने अप्रैल 7 को कहा था कि हम अब मंदी में हैं… और शायद एक आर्थिक अवसाद में।”

आम निवेशक के लिए अवसर

कियोसाकी का मानना है कि सिल्वर छोटे निवेशकों के लिए आदर्श विकल्प है क्योंकि यह सस्ता और सुलभ है। “दुनिया में लगभग हर व्यक्ति एक औंस सिल्वर खरीद सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article