बिजनेस

DMart Q2 Results: डी-मार्ट का सितंबर तिमाही का प्रॉफिट 5.8 फीसदी बढ़कर 659.4 करोड़ रुपये पर पहुंचा, डी-मार्ट ने छह नए स्टोर खोले

Dmart shares: डी-मार्ट की मूल कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड ने अपना रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें कंपनी की ऑपरेटिंग इनकम 14.41 प्रतिशत बढ़कर 14,444.50 करोड़ रुपये हो गई। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 12,624.37 करोड़ रुपये थी। वहीं नेट प्रॉफिट 5.78 फीसदी बढ़ा है।

Image

डी-मार्ट की मूल कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स।

Photo : Times Now Digital

Dmart profits: राधाकिशन दमानी की रिटेल सीरीज डी-मार्ट की पेरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड ने अपना रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसके कंसो नेट प्रॉफिट में चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर तिमाही में 5.78 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह 659.44 करोड़ रुपये पहुंच गया है। जबकि एवेन्यू सुपरमार्केट्स ने एक साल पहले 623.35 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल किया था।

कितनी बढ़ी एवेन्यू सुपरमार्ट्स की इनकम

इसी तिमाही में कंपनी की ऑपरेटिंग इनकम 14.41 फीसदी बढ़कर 14,444.50 करोड़ रुपये हो गई। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 12,624.37 करोड़ रुपये थी।

एवेन्यू सुपरमार्केट्स का कुल खर्च

सितंबर तिमाही में एवेन्यू सुपरमार्केट्स का कुल खर्च 14.94 फीसदी बढ़कर 13,574.83 करोड़ रुपये हो गया। अन्य आय सहित कुल आय 14.34 फीसदी बढ़कर 14,478.02 करोड़ रुपये हो गई।

डी-मार्ट ने छह नए स्टोर खोले

तिमाही के दौरान, डी-मार्ट ने छह नए स्टोर खोले। इससे 30 सितंबर, 2024 तक इसकी कुल संख्या 377 हो गई है।

एवेन्यू सुपरमार्केट्स के सीईओ ने क्या कहा

एवेन्यू सुपरमार्केट्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक नेविल नोरोन्हा ने कहा, “कुल मिलाकर चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में दो साल और उससे ज्यादा पुराने स्टोर्स के लिए समान राजस्व बढ़ोतरी 7.4 फीसदी थी। स्टोर के समान समूह के लिए सितंबर तिमाही में समान राजस्व बढ़ोतरी 5.5 फीसदी थी"।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article