बिजनेस

SpiceJet Share Price Target: 1 साल में डबल हुआ रिटर्न! जानें स्पाइसजेट स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना दिया टारगेट

SpiceJet Share Price: स्पाइसजेट के शेयर ने दो दिन पहले एक रेक्टेंगल ब्रेकआउट दिया था। जिसके बाद ये बुलिश कैंडल फॉर्मेशन के साथ अपर मोमेंटम की तरफ बढ़त बनाते हुए चल रहा है। ऐसे में एक्सपर्ट ने स्टॉक इसका नेक्स्ट रेजिस्टेंस लेवल दिखाई देने की बात कही है। SpiceJet स्टॉक ने पिछले 1 हफ्ते में 20.02 फीसदी और पिछले 2 हफ्ते में 13.01 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Image

स्पाइसजेट शेयर प्राइस टारगेट।

Photo : Times Now Digital

SpiceJet Share Price Target: स्पाइसजेट (SpiceJet Share) के शेयर में तेजी के बीज ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट ने इस स्टॉक में अपनी निवेश की राय दी है। उन्होंने स्पाइसजेट शेयर टारगेट भी बताया है। स्पाइसजेट ने निवेशकों को पिछले 1 साल में 110.67 फीसदी का रिटर्न दिया है। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

SpiceJet Share Price Target: जानें मार्केट एक्सपर्ट की राय

मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक स्पाइसजेट के शेयर ने दो दिन पहले एक रेक्टेंगल ब्रेकआउट दिया था। जिसके बाद ये बुलिश कैंडल फॉर्मेशन के साथ अपर मोमेंटम की तरफ बढ़त बनाते हुए चल रहा है। ऐसे में एक्सपर्ट ने स्टॉक इसका नेक्स्ट रेजिस्टेंस लेवल दिखाई देने की बात कही है। इसके लिए उन्होंने 74 से 75 रुपये के आस-पास का लेवल बताया है। एक्सपर्ट के मुताबिक जिन्होंने इस शेयर को खरीद कर रखा है वह इसे होल्ड रख सकते हैं। इसके करंट लेवल पर कोई रिस्क रिवार्ड रेशियो फेवरेबल नहीं दिखाई दे रहे हैं। यदि फिर से ये स्टॉक गिरावट में जाता है तो टुवर्ड द लेवल्स ऑफ 63 टू 62 जोन पर BUY किया जा सकता है। ऐसे में अपर साइट का टारगेट 72 का रहेगा और Stop-Loss 57 रुपये का रखना है।

SpiceJet Share Price History

SpiceJet स्टॉक ने पिछले 1 हफ्ते में 20.02 फीसदी और पिछले 2 हफ्ते में 13.01 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 1 महीने में कंपनी के स्टॉक ने 17.63 फीसदी रिटर्न दिया है। कंपनी के स्टॉक ने पिछले 1 साल में अपने निवेशकों को करीब 110.67 फीसदी का रिटर्न दिया है।

SpiceJet का कितना है मार्केट कैप

BSE की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, SpiceJet का मार्केट कैप 5,293.60 करोड़ रुपये है। BSE की वेबसाइट के अनुसार, इसका 52 हफ्ते का हाई लेवल 77.50 रुपये और 52 सप्ताह का लो लेवल 30.42 रुपये है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article