Retail Inflation: जुलाई में खुदरा महंगाई दर में बड़ी गिरावट, 5 साल के निचले स्तर पर पहुंची

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 12, 2024, 06:08 PM IST

Retail Inflation: जुलाई में रिटेल महंगाई दर घटकर 3.54 फीसदी पर आ गई, जो पिछले महीने की तुलना में तेज गिरावट है। जून में खुदरा महंगाई दर 5.08 फीसदी पर थी। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में नरमी से खुदरा महंगाई दर जुलाई में गिरावट आई है।

महंगाई के मोर्चे में राहत मिलती हुई नजर आ रही है। सरकार के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में रिटेल महंगाई दर घटकर 3.54 फीसदी पर आ गई, जो पिछले महीने की तुलना में तेज गिरावट है। जून में खुदरा महंगाई दर 5.08 फीसदी पर थी। इसके साथ ही खुदरा महंगाई दर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मिड टर्म के लक्ष्य 4 फीसदी से नीचे आ गई है। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि खुदरा महंगाई दर पांच वर्षों के अपने निचले स्तर पर पहुंच गई है।

Retail inflation drops in July

खुदरा महंगाई दर में गिरावट।

59 महीनों में सबसे कम

सरकार की प्रेस रिलीज में कहा गया है कि जुलाई 2024 के महीने के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) संख्या पर आधारित साल-दर-साल मुद्रास्फीति दर में तेज गिरावट आई है, जो पिछले 59 महीनों में सबसे कम है।

End of Feed