Resourceful Automobile IPO Subscription Status: दिल्ली की दोपहिया वाहन डीलरशिप रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल के 12 करोड़ रुपये के IPO को 5025.84 करोड़ रुपये के आवेदन मिले। इसके आईपीओ को 418.82 गुना सब्सक्राइब किया गया। एक स्मॉल साइज के आईपीओ के लिए असामान्य रूप से इतना अधिक सब्सक्रिप्शन मिलना काफी हैरान करने वाला माना जा रहा है। इसका आईपीओ 22 अगस्त को खुलकर 26 अगस्त को बंद हुआ।
रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल आईपीओ जीएमपी
ये भी पढ़ें -
केवल 8 लोग करते हैं काम ((Resourceful Automobile Company Detail)
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल के पास केवल 2 यामाहा डीलरशिप शोरूम हैं, जबकि इसमें केवल 8 लोग काम करते हैं। रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल के आईपीओ में 10.24 लाख नए शेयर बेचे जाएंगे। कंपनी ने अपने आईपीओ में शेयरों का भाव 117 रुपये तय किया था।
क्या करती है कंपनी (Resourceful Automobile Business)
रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल ऑटोमोबाइल, मोटरकार, लॉरी, बस, वैन, मोटरसाइकिल, साइकिल-कार, मोटर, स्कूटर, कैरिज, एम्फीबियस व्हीकल्स और जमीन, समुद्र या हवा में या उसके किसी भी संयोजन को पुश करने के लिए उपयुक्त वाहनों की खरीद, बिक्री और डीलिंग के बिजनेस में लगी हुई है।
फरवरी 2024 को समाप्त वर्ष के लिए, कंपनी ने कुल 16.53 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 1.52 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया।
कितना है जीएमपी (Resourceful Automobile IPO GMP)
आईपीओ वॉच के अनुसार रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल का मौजूदा जीएमपी या ग्रे-मार्केट प्रीमियम 85 रु है। जबकि इसके आईपीओ में शेयर का प्राइस 117 रु है। यानी ये लिस्टिंग पर 72.6 फीसदी रिटर्न दे सकता है। इसकी लिस्टिंग 29 अगस्त को होगी।
कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस (Resourceful Automobile IPO Allotment)
- रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल के आईपीओ में शेयर अलॉटमेंट 27 अगस्त को फाइनल हो सकता है
- अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए सीधे इस लिंक पर जाएं
- यहां कंपनी का नाम, पैन नंबर और कैप्चा कोड डालें
- फिर सबमिट पर क्लिक करें। आपका अलॉटमेंट स्टेटस आपके सामने होगा
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
