बिजनेस

IPO Open Today: खुल गए नए 4 IPO, सबसे सस्ता शेयर 110 रु का, जानें कब तक लगा सकते हैं दांव

IPO Open Today 27 August 2024: मंगलवार 27 अगस्त से 4 आईपीओ खुल गए हैं। इनमें पैरामैट्रिक्स टेक्नोलॉजीज (Paramatrix Technologies), जे बी लेमिनेशन्स (Jay Bee Laminations), प्रीमियर एनर्जीज (Premier Energies), वीडील सिस्टम (Vdeal System) शामिल हैं। इनमें प्रीमियर एनर्जीज का आईपीओ मेनबोर्ड का है, जबकि बाकी तीनों आईपीओ एसएमई कैटेगरी के हैं।

Image

4 आईपीओ आज 27 अगस्त 2024 से खुले

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • खुल गए 4 नए आईपीओ
  • 3 हैं एसएमई आईपीओ
  • 1 मेनबोर्ड का है आईपीओ

IPO Open Today 27 August 2024: मंगलवार 27 अगस्त से 4 आईपीओ खुल गए हैं। इनमें पैरामैट्रिक्स टेक्नोलॉजीज (Paramatrix Technologies), जे बी लेमिनेशन्स (Jay Bee Laminations), प्रीमियर एनर्जीज (Premier Energies), वीडील सिस्टम (Vdeal System) शामिल हैं। इनमें प्रीमियर एनर्जीज का आईपीओ मेनबोर्ड का है, जबकि बाकी तीनों आईपीओ एसएमई कैटेगरी के हैं। आगे जानिए इन आईपीओ की डिटेल।

ये भी पढ़ें -

IPO का नामकब खुलेगाकब होगा बंदशेयरों का प्राइस बैंडलॉट साइज
वीडील सिस्टम27 अगस्त29 अगस्त112 रु1200 शेयर
प्रीमियर एनर्जीज27 अगस्त29 अगस्त427-450 रु33 शेयर
जय बी लेमिनेशंस27 अगस्त29 अगस्त138-146 रु1000 शेयर
पैरामैट्रिक्स टेक्नोलॉजीज27 अगस्त30 अगस्त110 रु1200 शेयर

क्या है इन कंपनियों का बिजनेस

  • पैरामैट्रिक्स टेक्नोलॉजीज : पैरामैट्रिक्स टेक्नोलॉजीज एक आईटी सॉफ्टवेयर सर्विस कंपनी है जो सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन और टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस डेवलप बिजनेस में लगी हुई है।
  • जे बी लेमिनेशन्स : जे बी लेमिनेशन्स लिमिटेड की स्थापना 1988 में भारत के उभरते पावर और डिस्ट्रिब्यूशन ट्रांसफार्मर इंडस्ट्री के लिए सीआरजीओ सिलिकॉन स्टील कोर के निर्माता के रूप में की गई थी।
  • प्रीमियर एनर्जीज : प्रीमियर एनर्जीज भारत की दूसरी सबसे बड़ी फुली इंटीग्रेटेड सोलर सेल और सोलर मॉड्यूल बनाने वाली कंपनी है। यह LEED गोल्ड सर्टिफाइड सोलर मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी है।
  • वीडील सिस्टम : दिसंबर 2009 में शुरू की गई वीडील सिस्टम लिमिटेड एक इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिकल और ऑटोमेशन सॉल्यूशन प्रोवाइडर है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article