बिना जॉब के रिजाइन करने का बना रहे हैं मन? तो घर बैठने से पहले ऐसे तैयार करें अपना इमरजेंसी फंड

बिना दूसरी नौकरी के रिजाइन करने का फैसला लेने से पहले आर्थिक सुरक्षा के लिए इमरजेंसी फंड तैयार करना बेहद जरूरी है। कम से कम छह महीने के खर्चों का यह फंड आपको बिना जॉब के भी तनावमुक्त रहने में मदद करेगा।

आज के समय में अपनी वर्तमान नौकरी से नाखुश होकर या करियर में नए अवसरों की तलाश में बिना किसी दूसरी नौकरी के रिजाइन करना एक बड़ा फैसला साबित हो सकता है। कॉर्पोरेट जगत में काम का बढ़ता दबाव, टॉक्सिक वर्क कल्चर या किसी अन्य व्यक्तिगत कारण से लोग अक्सर बिना किसी हैंड में जॉब ऑफर के ही इस्तीफा देने का जोखिम उठा लेते हैं। हालांकि, बिना नौकरी के लंबे समय तक घर बैठना मानसिक तनाव और वित्तीय संकट दोनों को बुलावा दे सकता है। ऐसे में बिना जॉब के रिजाइन करने का मन बना रहे हैं, तो घर बैठने से पहले अपने लिए एक मजबूत और पर्याप्त इमरजेंसी फंड (Emergency Fund) तैयार करना सबसे पहली और जरूरी शर्त होनी चाहिए।

Indian Money

घर बैठने से पहले ऐसे तैयार करें अपना इमरजेंसी फंड

क्या होता है इमरजेंसी फंड?

इमरजेंसी फंड वह वित्तीय सुरक्षा कवच है जो आपको नौकरी जाने या छोड़ने के बाद बिना किसी आय के भी अपने जरूरी खर्चों को संभालने में मदद करता है। वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, नौकरी छोड़ने से पहले कम से कम 6 महीने से लेकर 1 साल तक के खर्चों के बराबर का फंड तैयार कर लेना चाहिए। इसमें आपके घर का किराया, ग्रॉसरी, बिजली और पानी के बिल, लोन की ईएमआई, बच्चों की फीस और स्वास्थ्य बीमा जैसे बुनियादी और अनिवार्य खर्च शामिल होने चाहिए। यदि आपके पास पहले से कोई बचत या निवेश है, तो उसे पूरी तरह से सुरक्षित और आसानी से निकाले जा सकने वाले विकल्पों जैसे लिक्विड म्यूचुअल फंड या बैंक की फिक्सड डिपॉजिट (FD) में ट्रांसफर कर लें, ताकि जरूरत पड़ने पर पैसे तुरंत मिल सकें।

End of Feed