Real Estate: देश के इन 15 शहरों में बढ़ी घरों की बिक्री, 2024 में 1.53 लाख करोड़ रुपये का हुआ कारोबार

Real Estate: रियल एस्टेट ‘डेटा एनालिटिक्स’ कंपनी प्रॉपइक्विटी ने देश के 15 प्रमुख बड़े शहरों के आंकड़े जारी किए। जिसमें देश के 15 शहरों में घरों की बिक्री में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

Real Estate: देश में 2024 में 15 बड़े शहरों में आवासीय बिक्री मूल्य के हिसाब से 20 प्रतिशत बढ़कर 1.52 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई। रियल एस्टेट ‘डेटा एनालिटिक्स’ कंपनी प्रॉपइक्विटी ने बुधवार को 15 प्रमुख बड़े शहरों के आंकड़े जारी किए, जहां कुल आवासीय बिक्री 2024 में चार प्रतिशत बढ़कर 1,78,771 इकाई हो गई, जो 2023 में 1,71,903 इकाई थी।

Residential Sales, Real Estate, Home Sales

घरों की बिक्री में इजाफा

मूल्य के संदर्भ में बिक्री 20 प्रतिशत बढ़कर 2024 में 1,52,552 करोड़ रुपये हो गई, जो 2023 में 1,27,505 करोड़ रुपये थी। इन 15 शहर में अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, गांधीनगर, नासिक, जयपुर, नागपुर, भुवनेश्वर, मोहाली, विशाखापत्तनम, लखनऊ, कोयम्बटूर, गोवा, भोपाल और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं।

End of Feed