बिजनेस

Anil Ambani: अनिल अंबानी का ये शेयर 500 से 50 पर पहुंचा; अब फिर दिख रही तेजी; 1 साल में दे चुका है 164 फीसदी रिटर्न!

RPower Share Price: शेयर आज 5 फीसदी तेजी के साथ 51.10 रुपये पर खुला। यह इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 20,526.72 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। रिलायंस पावर के 1 साल के रिटर्न की बात करें यह 164 फीसदी से ज्यादा का है।

Image

अनिल अंबानी की कंपनी के स्टॉक में उछाल।

Photo : Times Now Digital

RPower Share Price: कर्ज में डूबे उद्योगपति अनिल अंबानी के दिन अब धीरे-धीरे बदल रहे हैं। उनकी कंपनियों के शेयरों में अक्टूबर महीने के पहले दिन जोरदार उछाल दिख रहा है। रिलायंस पावर का शेयर पिछले कई दिनों से अपर सर्किट छू रहा है। आज बाजार खुलते ही यह एक बार फिर रिलायंस पावर में अपर सर्किट लगा। यह शेयर आज 5 फीसदी तेजी के साथ 51.10 रुपये पर खुला। यह इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 20,526.72 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। रिलायंस पावर के 1 साल के रिटर्न की बात करें यह 164 फीसदी से ज्यादा का है। इसके साथ ही रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर भी एक फीसदी से अधिक तेजी के साथ 342.00 रुपये पर पहुंच गया।

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आज मीटिंग

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आज मीटिंग हो रही है। इस मीटिंग में कंपनी से जुड़े कई फैसले लिए जाएंगे। इस बैठक में बोर्ड लॉन्ग टर्म के लिए फाइनेंशियल रिसॉर्सेज जुटाने पर विचार हो सकता है। अनिल अंबानी की कंपनियों ने हाल में काफी हद तक अपना कर्ज कम किया है। इससे उनके शेयरों में हाल में काफी तेजी आई है।

रिलायंस कम्यूनिकेशन शेयर में भी अपर सर्किट

अनिल अंबानी की लिस्टेड कंपनियों में से एक रिलायंस कम्यूनिकेशन शेयर में भी आज अपर सर्किट लगा। यह आज पिछले बंद 1.96 के मुकाबले 2.05 रुपये पर खुलते ही 5 फीसदी के अपर सर्किट पर पहुंच गया।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article