रिलायंस के निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! लेकिन सेंसेक्स की इन 4 दिग्गज कंपनियों ने दिया बड़ा झटका

शेयर बाजार ने निवेशकों को निराश किया है। बहुत सारी कंपनियों के स्टॉक में निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इसमें बड़ी से लेकर छोटी कंपनी शामिल है।

ईरान संकट के कारण शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। इसका असर सेंसेक्स की कंपनियां के मार्केट कैप पर हो रहा है। पिछले हफ्ते सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण 74,111 करोड़ रुपये बढ़ा। वहीं, 4 ने निवेशकों को झटका दिया। बता दें कि Sensex की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 74,111.57 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान सबसे ज्यादा लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 177.36 अंक या 0.23 प्रतिशत के लाभ में रहा।

Sensex

सेंसेक्स

इन कंपनियों में निवेशकों की हुई कमाई

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार मूल्यांकन में वृद्धि हुई। समीक्षाधीन सप्ताह में Reliance इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 24,696.89 करोड़ रुपये बढ़कर 18,33,117.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 19,338.68 करोड़ रुपये बढ़कर 8,38,401.33 करोड़ रुपये रहा, जबकि आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 14,515.93 करोड़ रुपये बढ़कर 9,06,901.32 करोड़ रुपये हो गया।

End of Feed