बिजनेस

Reliance Infrastructure: रिलायंस इंफ्रा में प्रमोटर्स करेंगे 1000 करोड़ का निवेश, अनिल अंबानी बड़ा बूस्ट

Reliance Infrastructure: रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), आईसीआईसीआई बैंक और अन्य कर्जदाताओं का बकाया चुकाने के बाद अपना स्टैंडअलोन कर्ज 87 प्रतिशत घटा लिया है। कंपनी पर 475 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया रह गया है।

Image

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर का नया फैसला

Photo : Times Now Digital

Reliance Infrastructure:अनिल अंबानी की प्रमुख कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को प्रवर्तकों से 1,100 करोड़ रुपये और मुंबई की दो निवेश कंपनियों से 1,910 करोड़ रुपये का निवेश मिलेंगे। कंपनी के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को 6,000 करोड़ रुपये की निधि जुटाने की योजना को मंजूरी दी। इसमें से 3,014 करोड़ रुपये शेयर के तरजीही आवंटन और 3,000 करोड़ रुपये संस्थागत खरीदारों को शेयर जारी करके जुटाए जाएंगे। इसके पहले बुधवार को रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने शेयर बाजार को बताया था कि कंपनी ने अपने 87 प्रतिशत कर्ज चुका दिए हैं। शुक्ववार को कंपनी के शेयरों में दोपहर एक बजे 8.5 फीसदी की तेजी बनी हुई है। शेयर 309.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

क्या है प्लान

शेयर जारी करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगने वाले कंपनी के ‘पोस्टल बैलट’ के अनुसार, पहले चरण में कंपनी 3,014 करोड़ रुपये का तरजीही नियोजन शुरू कर रही है, जिसके तहत 240 रुपये प्रति शेयर के निर्गम मूल्य पर 12.56 करोड़ शेयर या परिवर्तनीय वारंट जारी किए जाएंगे।

इसमें से 1,104 करोड़ रुपये रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की प्रवर्तक कंपनी राइजी इनफिनिटी प्राइवेट लिमिटेड के जरिये निवेश किए जाएंगे। इस तरजीही योजना में हिस्सा लेने वाले दो अन्य निवेशक मुंबई स्थित फॉर्च्यून फाइनेंशियल एंड इक्विटीज सर्विसेज और फ्लोरिंट्री इनोवेशन एलएलपी हैं।

घटाया 87 फीसदी कर्ज

इसके पहले रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), आईसीआईसीआई बैंक और अन्य कर्जदाताओं का बकाया चुकाने के बाद अपना स्टैंडअलोन कर्ज 87 प्रतिशत घटा लिया है। कंपनी पर 475 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया रह गया है। रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के अनुसार उसका स्टैंडअलोन आधार पर एक्सटर्नल कर्ज 3,831 करोड़ रुपये से घटकर 475 करोड़ रुपये रह गया है। इस खबर से कंपनी के शेयर में 20 फीसदी अपर सर्किट लग गया। बीएसई पर कंपनी का शेयर 235.65 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 20 फीसदी की तेजी के साथ 282.75 रु पर बंद हुआ।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article