Reliance Bonus Share: क्यों रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 50% गिरा, नुकसान है या फायदा, जानें क्यों हुआ ऐसा

Reliance Share Price Today: फ्री बोनस शेयर मिलने से रिलायंस के 35 लाख शेयरहोल्डर्स के पास कंपनी के शेयरों की संख्या दोगुनी हो गई है। बता दें कि बोनस इश्यू से शेयरधारकों के पास जितने शेयर होते हैं उनकी संख्या दोगुनी हो जाती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस की बोनस शेयर एक्स-डेट आज
  • शेयर की कीमत रह गई आधी
  • प्राइस हो गया एडजस्ट

Reliance Share Price Today: आज रिलायंस का शेयर 49.61 फीसदी डाउन होकर खुला है। दरअसल आज सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के शेयर की बोनस इश्यू के लिए एक्स-डेट है। इससे इसके शेयर की कीमत में एडजस्टमेंट हुआ है। स्टॉक एक्सचेंजों पर सबसे अधिक वैल्यू वाला स्टॉक 1,338 रुपये पर खुला, जो शुक्रवार के बंद भाव 2,655.45 रुपये से 49.61 प्रतिशत कम है। एडजस्टमेंट के बाद स्टॉक की कीमत में 0.10 प्रतिशत की गिरावट आई। करीब पौने 10 बजे ये BSE पर 1.30 रु या 0.10 फीसदी फिसलकर 1326.45 रु पर है।

Reliance Share Price Today

रिलायंस के शेयर का दाम आधा हुआ

ये भी पढ़ें -

End of Feed