Reliance Bonus Share: रिलायंस पर रखें नजर, रिजल्ट के साथ आज हो सकता है बोनस शेयर का ऐलान

Reliance Industries Bonus Share: 2017 में अपने आखिरी बोनस शेयर इश्यू के बाद से रिलायंस के शेयर ने 277.89 प्रतिशत रिटर्न दिया है और आज इसकी कीमत 2,751.50 रुपये है। 7 सितंबर, 2017 को इसकी कीमत 725.65 रुपये थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज RIL पेश करेगी नतीजे
  • बोनस शेयर इश्यू पर रहेगा फोकस
  • आज ही हो सकता है ऐलान

Reliance Industries Bonus Share: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड आज सितंबर तिमाही के नतीजों के साथ-साथ बोनस शेयर इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर सकती है। कंपनी 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करेगी। तेल से लेकर टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी ने 5 सितंबर को अपने छठे बोनस इश्यू की घोषणा की थी, जो भारतीय इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बोनस इश्यू होगा।

Reliance Industries Bonus Share

रिलायंस इंडस्ट्रीज बोनस शेयर

ये भी पढ़ें -

End of Feed