बिजनेस

Dharma Productions: करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी खरीद सकते हैं मुकेश अंबानी, कंटेंट प्रोडक्शन पोर्टफोलियो बनेगा मजबूत

Reliance-Dharma Productions Deal: करण जौहर पिछले कुछ समय से धर्मा में अपनी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहे हैं, लेकिन वैल्युएशन पर असहमति के कारण बात नहीं बन पाई है। धर्मा प्रोडक्शन्स में करण जौहर की 90.7% और उनकी माँ हीरू की 9.24% हिस्सेदारी है।

Image

रिलायंस-धर्मा प्रोडक्शंस डील

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी खरीद सकती है RIL
  • धर्मा प्रोडक्शंस में करण जोहर की 90% हिस्सेदारी
  • दोनों के बीच बातचीत की रिपोर्ट

Reliance-Dharma Productions Deal: रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) बॉलीवुड प्रॉड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। इस डील से तेल से लेकर टेलीकॉम तक के सेक्टर में कारोबार करने वाले रिलायंस ग्रुप की इंडियन कंटेंट प्रोडक्शन इंडस्ट्री में स्थिति मजबूत होगी। ये सौदा कितनी हिस्सेदारी के लिए हो सकता है, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें -

करण जौहर के पास कितनी हिस्सेदारी

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार करण जौहर पिछले कुछ समय से धर्मा में अपनी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहे हैं, लेकिन वैल्युएशन पर असहमति के कारण बात नहीं बन पाई है। धर्मा प्रोडक्शन्स में करण जौहर की 90.7% और उनकी माँ हीरू की 9.24% हिस्सेदारी है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार अब रिलायंस इसमें कुछ हिस्सेदारी खरीद सकती है।

बालाजी टेलीफिल्म्स में भी हिस्सेदारी खरीदी

इससे पहले आरआईएल ने बालाजी में भी थोड़ी हिस्सेदारी खरीदी थी। धर्मा में भी इसी तरह की व्यवस्था की जा सकती है। इस संभावित हिस्सेदारी खरीद से रिलायंस के कंटेंट प्रोडक्शन पोर्टफोलियो को बढ़ावा मिलेगा, जिसमें वर्तमान में जियो स्टूडियो, वायकॉम 18 स्टूडियो, कोलोसियम मीडिया और बालाजी में हिस्सेदारी शामिल है।

जियो स्टूडियोज का कमाल

जियो स्टूडियोज, जो अब भारत का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो है, ने वित्त वर्ष 24 में बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये कमाए। मैडॉक फिल्म्स के साथ इसकी को-प्रोडक्शन में बनी स्त्री 2, अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार कई फिल्म प्रोडक्शन हाउस महामारी के बाद से फाइनेंशियल स्ट्रेस को दूर करने के लिए फंड जुटाने की योजना पर विचार कर रहे हैं। लोग अब ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ भी स्विच कर रहे हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article