28 महीने में पहली बार Silver ETF में पैसा लगाने वाले घटे, निकालने वाले बढ़े, गोल्ड ETF इनफ्लो भी 78% घटा

सुरक्षित निवेश माने जाने वाले गोल्ड और सिल्वर ETF में फरवरी में निवेशकों का उत्साह थोड़ा ठंडा पड़ा। जहां 28 महीने में पहली बार सिल्वर ETF से पैसा निकला, वहीं गोल्ड ETF में इनफ्लो भी जनवरी के मुकाबले 78% घट गया। हालांकि विशेषज्ञ इसे ट्रेंड बदलने के बजाय सामान्य ठहराव बता रहे हैं।

फरवरी 2026 में सिल्वर ETF कैटेगरी में 28 महीने बाद पहली बार निवेशकों ने पैसा निकाला। आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान करीब 826 करोड़ रुपये का नेट आउटफ्लो दर्ज किया गया। इससे पहले सिल्वर ETF में लगातार निवेश आ रहा था, लेकिन फरवरी में निवेशकों ने मुनाफावसूली और पोर्टफोलियो रीबैलेंसिंग के चलते पैसा निकालना शुरू किया। बाजार में उतार-चढ़ाव और कमोडिटी की कीमतों में अस्थिरता भी इसके पीछे एक वजह मानी जा रही है।

Gold Silver ETF

गोल्ड सिल्वर ETF का इनफ्लो घटा

गोल्ड ETF इनफ्लो में 78% की गिरावट

फरवरी में गोल्ड ETF में निवेश जारी रहा, लेकिन इसकी रफ्तार काफी धीमी हो गई। Association of Mutual Funds in India (AMFI) के आंकड़ों के अनुसार फरवरी 2026 में गोल्ड ETF में करीब 5,255 करोड़ रुपये का इनफ्लो आया। यह जनवरी में आए 24,039.96 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 78% कम है। जनवरी में गोल्ड ETF में रिकॉर्ड निवेश हुआ था, जिससे यह कैटेगरी लगभग इक्विटी म्यूचुअल फंड के इनफ्लो के बराबर पहुंच गई थी।

End of Feed