Reasons for Life Insurance Claim Rejection: लाइफ या हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लॉन्ग टर्म के लिहाज से आपके और आपके परिवार के भविष्य के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है। इनसे फाइनेंशियली तैयार रहने में मदद मिलती है। अधिकतर जानकार फाइनेंशियल प्लानिंग में इंश्योरेंस को जरूर शामिल करने को कहते हैं। मगर अकसर लोगों के बीमा क्लेम रिजेक्ट भी हो जाते हैं। आपके साथ ऐसा न हो, इसलिए उन कारणों को जान लेना बेहतर है, जिनके चलते बीमा क्लेम रिजेक्ट हो जाते हैं।
बीमा क्लेम रिजेक्शन के कारण
गलत या जरूरी जानकारी न देना
गलत या कोई जरूरी जानकारी छूट जाने पर बीमा क्लेम रिजेक्ट हो जाते हैं। ये सबसे आम कारणों में से एक है। इसके पीछे तर्क काफी आसान है, प्रीमियम और रिस्क कवरेज पर्सनल डिटेल के आधार पर तय किया जाता है, जिनमें उम्र, प्रोफेशन, हेल्थ स्टेटस, मेडिकल हिस्ट्री आदि शामिल हैं। यदि कंपनी डिटेल की जांच में पाती है कि कोई गलत जानकारी है, तो क्लेम को अस्वीकार किया जा सकता है।
पॉलिसी लैप्स न हो
बीमा क्लेम रिजेक्ट के सबसे आम कारणों में से एक प्रीमियम का भुगतान समय पर न करना। कई बार पॉलिसीधारक अनजाने में अपनी जीवन बीमा पॉलिसी के प्रीमियम का भुगतान करने में विफल हो जाते हैं। यह या तो प्रीमियम भुगतान के बारे में भूल जाने के कारण या अपर्याप्त बैलेंस के कारण हो सकता है। इसलिए समय पर बीमा प्रीमियम अदा करें।
मेडिकल टेस्ट का खुलासा न करना
बीमा कंपनी ऐप्लिकेंट द्वारा दी गई प्रत्येक मेडिकल डिटेल को वेरिफाई करता है। ऐसा खासकर अधिक उम्र या हाई जोखिम कवरेज के मामले में होता है। अधिकांश बीमा कंपनियाँ इसके लिए मेडिकल टेस्ट कराती हैं। आपको ये टेस्ट को कंपनी को देने चाहिए, ताकि आप पहले से मौजूद बीमारियों का पता लग सके।
अन्य बीमा पॉलिसियाँ छिपाना
बीमा कंपनी आपको पॉलिसी पेश करने से पहले जो प्रश्न पूछता है उनमें से एक यह है कि क्या आपके पास पहले से ही कोई मौजूदा जीवन बीमा योजना कवरेज है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पिछली पॉलिसी का लाइफ कवर आपके मौजूदा ह्यूमन लाइफ वैल्यू के अनुसार खरीदी जाने वाली बीमा राशि की राशि को प्रभावित करेगा।
