Gaur Group IPO: रियल एस्टेट कंपनी गौड़ ग्रुप लाने वाली है IPO, जानें कब तक आएगा

Gaur Group plans to launch IPO: गाजियाबाद में अपनी लग्जरी आवास परियोजना की सफल शुरुआत और तीन दिन में 3,100 करोड़ रुपये की बिक्री से उत्साहित गौड़ ने आवास परियोजनाओं के विकास के साथ अपने कारोबार का विस्तार करने का लक्ष्य रखा है।

Gaur Group plans to launch IPO: रियल एस्टेट कंपनी गौड़ ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मनोज गौड़ ने कहा कि कंपनी अगले 18 महीने में अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य मजबूत उपभोक्ता मांग के बीच कारोबार का विस्तार करना है।

Upcoming IPOs

Upcoming IPOs

आवास परियोजनाओं के विकास के साथ अपने कारोबार का विस्तार करने का लक्ष्य

गाजियाबाद में अपनी लग्जरी आवास परियोजना की सफल शुरुआत और तीन दिन में 3,100 करोड़ रुपये की बिक्री से उत्साहित गौड़ ने कहा कि कंपनी ने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) बाजार में आवास परियोजनाओं के विकास के साथ अपने कारोबार का विस्तार करने का लक्ष्य रखा है।

End of Feed