बिजनेस

Stock Split: ये कंपनी करने जा रही अपना पहला स्टॉक स्प्लिट, 28 फरवरी को होगी रिकॉर्ड डेट

RDB Realty and Infrastructure ने 10:1 स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है। 28 फरवरी 2025 को होगी रिकॉर्ड डेट। जानें कंपनी के शेयर प्रदर्शन, नया ISIN और निवेशकों के लिए क्या होगा असर।

Image

पहला स्टॉक स्प्लिट

इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी RDB Realty and Infrastructure ने अपने इक्विटी शेयरों के फेस वैल्यू के विभाजन या स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है। कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट का अनुपात (रिश्यो) और रिकॉर्ड डेट 28 फरवरी 2025 तय की है। इसके अलावा, कंपनी ने नए ISIN नंबर INE245L01028 के तहत इस स्टॉक स्प्लिट को लागू करने की पुष्टि की है।

10:1 के अनुपात में होगा स्टॉक स्प्लिट

कंपनी के बोर्ड द्वारा पहले ही यह तय किया जा चुका है कि हर ₹10 फेस वैल्यू वाला शेयर अब 10 नए शेयरों में विभाजित होगा, जिनकी फेस वैल्यू ₹1 होगी। यह कंपनी का पहला स्टॉक स्प्लिट है और इससे शेयरधारकों को अधिक तरलता और ट्रेडिंग में आसानी मिलेगी।

28 फरवरी 2025 को होगी रिकॉर्ड डेट

रिकॉर्ड डेट वह तिथि होती है जब तक किसी निवेशक के पास कंपनी के शेयर होने चाहिए, ताकि वह इस कॉर्पोरेट एक्शन में भाग ले सके। RDB Realty ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा,

"कंपनी के 1 इक्विटी शेयर (₹10 फेस वैल्यू) को 10 नए इक्विटी शेयरों (₹1 फेस वैल्यू) में विभाजित करने के लिए शुक्रवार, 28 फरवरी 2025 को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया गया है।"

RDB Realty का शेयर परफॉर्मेंस

24 फरवरी 2025 को, RDB Realty के शेयर हरे निशान में ₹551.15 प्रति शेयर पर बंद हुए। यह स्टॉक एक साल में 216% का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है। लॉन्ग टर्म में भी इसने जबरदस्त प्रदर्शन किया है, जहां 2 साल में 1332%, 3 साल में 1759%, और 5 साल में 2682% का शानदार रिटर्न दिया है। कंपनी के मजबूत प्रदर्शन और निरंतर ग्रोथ ने इसे निवेशकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बना दिया है। RDB Realty and Infrastructure की कुल मार्केट कैप ₹952.57 करोड़ है। यह कंपनी मुख्य रूप से रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स के विकास में लगी हुई है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article