Rs 2000 Notes Update: 2000 रुपये के नोटों पर RBI का बड़ा खुलासा, बताई ये बात

Rs 2000 Notes Update: वापस लिए जाने के ऐलान के सवा दो साल बाद भी ₹2,000 मूल्य के कुल ₹5,956 करोड़ के नोट अब भी चलन में हैं। 19 मई 2023 को जब इन्हें चलन से बाहर किया गया था, तब ₹3.56 लाख करोड़ मूल्य के नोट प्रचलन में थे। अब तक 98.33% नोट वापस आ चुके हैं, शेष अब भी वैध मुद्रा हैं।

Rs 2000 Notes Update : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2,000 रुपये मूल्य वर्ग के कुल ₹5,956 करोड़ के नोट अब भी चलन में हैं। यह घोषणा उस फैसले के सवा दो साल बाद आई है जब 19 मई 2023 को इन नोटों को चलन से बाहर करने की घोषणा की गई थी।

rs 2000 notes

2000 रुपये नोटों पर बड़ा अपडेट (तस्वीर-istock)

घोषणा के समय चलन में थे ₹3.56 लाख करोड़

आरबीआई के अनुसार, जब 2,000 रुपये के नोटों को बंद करने की घोषणा हुई थी, उस समय यह मूल्य वर्ग कुल ₹3.56 लाख करोड़ के नोटों के रूप में प्रचलन में था। अब तक इनमें से 98.33% नोट वापस आ चुके हैं।

End of Feed