EMI पर स्मार्टफोन लेकर लोन डिफॉल्ट करना पड़ेगा भारी, बैंक बंद कर पाएंगे फोन के फीचर्स, रिकवरी एजेंट्स की मनमानी पर लगेगी लगाम

रिजर्व बैंक ने EMI पर मोबाइल खरीदने के बाद लोन डिफॉल्ट करने वालों को बड़ा झटका दिया है। अब कर्ज देने वाले बैंक/NBFC मोबाइल के कुछ फीचर्स को दूर से ही डिसेबल कर पाएंगे।

RBI Draft on mobile loan Default Rule : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने स्मार्टफोन फाइनेंसिंग और रिकवरी प्रैक्टिस को लेकर बड़े बदलावों का रास्ता खोल दिया है। केंद्रीय बैंक ने इस संबंध में नई गाइडलाइंस का एक ड्राफ्ट पेश किया है। इस ड्राफ्ट में कहा है कि अगर कोई ग्राहक लोन पर मोबाइल खरीदता है और उसकी EMI नहीं चुकाता है, तो बैंक या फाइनेंस कंपनी उस फोन के फीचर्स को दूर से ही डिसेबल कर पाएगी। अगर ये नियम लागू होते हैं, तो EMI पर मोबाइल खरीदकर लोन डिफॉल्ट करने वालों के लिए यह बड़ झटका होगा।

RBI Smartphone rule

रिजर्व बैंक ने पेश किए नए नियम

RBI ने यह प्रस्ताव अपने रेस्पॉन्सिबल बिजनेस कंडक्ट डायरेक्शन्स में संसोधनों के तहत जारी किए हैं। इसके साथ ही इन नियमों को 1 अक्टूबर, 2026 से लागू करने का प्रस्ताव भी रखा है। हालांकि, बैंक और NBFC इस संबंध में चाहते रहे हैं कि RBI उन्हें मोबाइल फोन को पूरी तरह लॉक करने की इजाजत दे। लेकिन, RBI ने इन निर्देशों के तहत कर्जदारों के फोन को पूरी तरह फोन लॉक करने की जगह सिर्फ कुछ फीचर्स को डिसेबल करने की अनुमति दी है।

End of Feed