महंगाई रोक देगी सस्ते कर्ज का तोहफा, RBI फिर बनाएगा ब्याज दरों में कटौती से दूरी

RBI MPC Meeting: भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक मंगलवार को शुरू हो गई है। गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों की घोषणा बृहस्पतिवार यानी 10 अगस्त को की जाएगी। आमतौर पर माना जा रहा है कि छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति इस बार भी प्रमुख नीतिगत दर रेपो को यथावत रखेगी।

RBI MPC Meeting: आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा की बैठक शुरू हो गई है। और इस बैठक के पहले ही देश के प्रमुख निजी बैंक एचडीएफसी ने कर्ज महंगा कर मौजूदा परिस्थितियों का इशारा कर दिया है। असल में जिस तरह महंगाई बढ़ रही है, उसकी वजह से आरबीआई के मौद्रिक नीति में सस्ते कर्ज का तोहफा देना बेहद मुश्किल है। इसके पहले रेटिंग एजेंसी ने भी रोटी-चावर दर रिपोर्ट के जरिए महंगाई की मार किस तरह पड़ी है। इसका भी खुलासा कर दिया है। उसके अनुसार टमाटर की बढ़ती कीमतों के कारण जून की तुलना में जुलाई में ‘शाकाहारी थाली’ 28 फीसदी महंगी हो गई। इन बैक ग्राउंड से साफ है कि आरबीआई अभी महंगाई को ही खास तवज्जो देगा।

RBI MPC MEETING

आरबीआई 10 अगस्त को लेगा फैसला

ग्रोथ की जगह महंगाई पर होगा फोकस

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक मंगलवार को शुरू हो गई है। गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों की घोषणा बृहस्पतिवार यानी 10 अगस्त को की जाएगी। आमतौर पर माना जा रहा है कि छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति इस बार भी प्रमुख नीतिगत दर रेपो को यथावत रखेगी।विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्रीय बैंक मुद्रास्फीति के मोर्चे पर चिंता के बीच ब्याज दर में इस बार भी बदलाव नहीं करेगा। उनका कहना है कि एमपीसी आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए कर्ज की लागत को स्थिर रखने पर ध्यान देगी।

End of Feed