RBI ने लॉन्च किया मोबाइल ऐप ‘RBIDATA', अब आसानी से उपलब्ध होंगे आर्थिक और वित्तीय आंकड़े

RBIDATA: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मंगलवार को मोबाइल ऐप ‘आरबीआईडाटा’ लॉन्च किया। इस ऐप के जरिये अब अर्थव्यवस्था से जुड़े आर्थिक और वित्तीय आंकड़ों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

RBIDATA: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को मोबाइल ऐप ‘आरबीआईडाटा’ पेश किया। यह ऐप भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़े आर्थिक और वित्तीय आंकड़ों को सहज और आकर्षक रूप से उपलब्ध कराएगा। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि मोबाइल ऐप भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करने के लिए आर्थिक आंकड़ों की 11,000 से अधिक विभिन्न श्रृंखलाओं तक पहुंच प्रदान करेगा।

RBIDATA

आरबीआई ने लॉन्च किया मोबाइल ऐप

उपयोगकर्ता ग्राफ/चार्ट में ‘टाइम सीरीज’ आंकड़े देख सकेंगे और विश्लेषण के लिए आंकड़े डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें आंकड़ों के स्रोत, माप की इकाई, आवृत्ति और हाल में अद्यतन की गयी जानकारी भी होगी।

End of Feed