बिजनेस

RBI fines: इन तीन बड़े बैंकों पर RBI ने एक साथ ठोका जुर्माना, आपका बैंक तो नहीं इस लिस्ट में?

RBI fines on Bank 2025: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियामकीय उल्लंघन को लेकर कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) पर जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई विभिन्न दिशानिर्देशों के पालन में कमी के कारण की गई।

Image

भारतीय रिजर्व बैंक ने नियामकीय उल्लंघन के चलते कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और पीएनबी पर जुर्माना लगाया है।

Photo : iStock

RBI imposes fine on Kotak Mahindra, IDFC First and PNB: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियामकीय दिशानिर्देशों के उल्लंघन पर कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) पर मौद्रिक जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी साझा की। आरबीआई के अनुसार, कोटक महिंद्रा बैंक ने ‘ऋण प्रणाली और ऋण वितरण’ तथा ‘ऋण और अग्रिम से संबंधित वैधानिक दिशा-निर्देशों’ का ठीक से पालन नहीं किया। इस कारण बैंक पर 61.4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर केवाईसी उल्लंघन के चलते कार्रवाई

एक अन्य बयान में आरबीआई ने बताया कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक द्वारा 'अपने ग्राहक को जानिए' (KYC) संबंधी नियमों का उल्लंघन किया गया, जिसके चलते उस पर 38.6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

पीएनबी को ग्राहक सेवा में लापरवाही पर भरना पड़ा जुर्माना

पंजाब नेशनल बैंक पर ‘ग्राहक सेवा’ से जुड़े निर्देशों के पालन में कमी पाए जाने के बाद 29.6 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है।

केवल नियामकीय उल्लंघन पर कार्रवाई

आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई केवल नियामकीय दिशानिर्देशों के उल्लंघन के आधार पर की गई है और इसका बैंकों द्वारा ग्राहकों के साथ किए गए लेनदेन की वैधता से कोई संबंध नहीं है।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article