RBI ने 2000 रुपये के नोट को लेकर दिया बड़ा अपडेट, इतने हजार करोड़ रुपये के नोट अब भी जनता के पास

2000 Rupees Note Update: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये के नोट को लेकर अपडेट देते हुए कहा कि 2000 रुपये के 98.04 प्रतिशत बैंक नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गए हैं। 19 मई 2023 को प्रचलन से वापस लेने का ऐलान किया गया था।

2000 Rupees Note Update: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सोमवार (4 नवंबर 2024) को कहा कि 2000 रुपये के 98.04 प्रतिशत बैंक नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गए हैं और केवल 6,970 करोड़ रुपये के ऐसे नोट जनता के पास हैं। RBI ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपये के बैंक नोट को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी।

2000 Rupees Note Update

अब तक 98 प्रतिशत 2000 रुपये के नोट आए वापस (तस्वीर-Canva)

RBI ने कहा कि 19 मई, 2023 को कारोबार बंद होने पर कुल 3.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 2000 रुपये के बैंक नोट प्रचलन में थे। प्रचलन में शामिल नोटों का मूल्य 31 अक्टूबर, 2024 को कारोबार बंद होने पर 6,970 करोड़ रुपये रह गया था। बयान में कहा गया कि इस प्रकार 19 मई, 2023 तक प्रचलन में रहे 2000 रुपये के 98.04 प्रतिशत नोट वापस आ चुके हैं।

End of Feed