Isha Ambani Appointment: ईशा अंबानी की नियुक्ति का रास्ता साफ, अब RBI की भी लगी मुहर

RBI approves appointment of Isha Ambani: रिलायंस समूह (Reliance Group) की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के एक प्रस्ताव पर रिजर्व बैंक ने मुहर लगा दी है। फाइनेंस कंपनी में ईशा अंबानी के डाइरेक्टर बनने का रास्ता साफ हो गया है।

RBI approves appointment of Isha Ambani: रिलायंस समूह (Reliance Group) की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के एक प्रस्ताव पर रिजर्व बैंक ने मुहर लगा दी है। फाइनेंस कंपनी में ईशा अंबानी के डाइरेक्टर बनने का रास्ता साफ हो गया है। RBI ने ईशा अंबानी के अलावा अंशुमन ठाकुर और हितेश कुमार सेठिया को भी जियो फाइनेंशियल में डाइरेक्टर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।

Jio financial

जियो फाइनेंशियल

6 महीने में करना होगा ये काम

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने ईशा अंबानी, अंशुमन ठाकुर और हितेश कुमार सेठिया को डाइरेक्टर बनाने के संबंध में सेंट्रल बैंक को प्रस्ताव भेजा था। रिजर्व बैंक ने कंपनी के प्रस्ताव को 15 नवंबर को मंजूरी दे दी। सेंट्रल बैंक की तरफ से कंपनी को प्रस्ताव पर अमल करने के लिए छह महीने का समय दिया गया है। छह महीने के अंदर प्रस्ताव पर अमल नहीं करने की स्थिति में कंपनी को फिर से अप्लाई करना पड़ जाएगा।

End of Feed