बिजनेस

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा के खिलाफ एक्शन, मोबाइल ऐप पर नए ग्राहकों को जोड़ने से रोका, शेयर टूटा

RBI Action Against BoB: भारतीय रिजर्व बैंक ने पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा को इसके मोबाइल ऐप 'बॉब वर्ल्ड' (BoB World) पर नए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया है।

Image

बीओबी के खिलाफ आरबीआई की कार्रवाई

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा के खिलाफ एक्शन
  • मोबाइल ऐप पर नए ग्राहकों को जोड़ने से रोका
  • बैंक के शेयर में आई गिरावट

RBI Action Against BoB: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) को इसके मोबाइल ऐप 'बॉब वर्ल्ड' (BoB World) पर नए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया है। आरबीआई ने ये रोक तत्काल प्रभाव से लगाई है। आरबीआई ने कहा है कि बैंक ऑफ बड़ौदा के खिलाफ यह कार्रवाई ग्राहकों को एप्लिकेशन पर शामिल करने के तरीके में देखी गई कुछ चिंताओं के बाद की गई है।

कब हटेगी ये रोक

आरबीआई की ओर से जारी बयान के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35ए के तहत अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा को 'बॉब वर्ल्ड' मोबाइल ऐप पर नए ग्राहकों को जोड़ने की प्रॉसेस को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया है।

बयान में कहा गया है कि बॉब वर्ल्ड ऐप पर बैंक के ग्राहकों को जोड़ने की कोई भी प्रॉसेस पाई गई कमियों को दूर करने और संबंधित प्रक्रियाओं को मजबूत करने और आरबीआई की संतुष्टि के बाद ही होगी।

बैंक ऑफ बड़ौदा को करना होगा ये काम

आरबीआई ने कहा है कि बैंक को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि मौजूदा बॉब वर्ल्ड ग्राहकों को इस निलंबन के कारण किसी तरह की समस्या नहीं आए। आरबीआई के एक्शन से आज बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर में कमजोरी दिख रही है।

शेयर बाजार में तेजी के बावजूद बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर में आज कमजोरी है। बीएसई (BSE) पर बैंक का शेयर मंगलवार के 214.20 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह 209.60 रु पर खुला है। करीब सवा 10 बजे ये 6.05 रु या 2.82 फीसदी की कमजोरी के साथ 208.15 रु पर है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article