गौतम सिंघानिया को तलाक का ऐलान पड़ा भारी, रेमण्ड के डूबे 1500 करोड़

Raymond Losses 180 Million Dollar: गौतम सिंघानिया ने 13 नवंबर को अपनी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया से तलाक लेने का ऐलान किया था। उनके पास करीब 1.4 बिलियन डॉलर (करीब 11,620 करोड़ रुपये) की कुल संपत्ति है। गौतम और नवाज दोनों 32 साल पहले शादी के बंधन से बंधे हुए थे।

Raymond Losses 180 Million Dollar: रेमंड कंपनी के चेयरमैन गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया के तलाक की खबर अब कंपनी पर भारी पड़ रही है। गौतम सिंघानिया ने जब से तलाक का ऐलान किया है, उस दिन से अब तक उन्हें 1500 करोड़ से ज्यादा नुकसान हो चुका है। रेमंड ग्रुप के शेयर 13 नवंबर से लेकर आज (बुधवार दोपहर) तक 12 फीसदी तक गिर गए है। इस दौरान कंपनी की मार्केट कैप करीब 1500 करोड़ रुपये गिर गई है। अकेले बुधवार को कंपनी के शेयर 4.4फीसदी तक गिर गए। और 3.77 फीसदी पर गिरकर 1676 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी की मार्केट कैप गिरकर 11,161 करोड़ रुपये पर आ गई। साफ है कि गौतम सिंघानिया को तलाक काफी महंगा पड़ रहा है।

gautam singhania and nawaz modi singhania

गौतम सिंघानिया और नवाज मोदी सिंघानिया

कितनी दौलत के मालिक

गौतम सिंघानिया ने 13 नवंबर को अपनी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया से तलाक लेने का ऐलान किया था। उनके पास करीब 1.4 बिलियन डॉलर (करीब 11,620 करोड़ रुपये) की कुल संपत्ति है। गौतम और नवाज दोनों 32 साल पहले शादी के बंधन से बंधे हुए थे। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार 13 नवंबर को तलाक के ऐलान के बाद , रेमंड ग्रपु की मार्केट कैप 180 मिलियन डॉलर यानी करीब 1476 करोड़ रुपये गिर गई है। जाहिर है तलाक के ऐलान के बाद निवेशकों का भरोसा डगमगाया है। इसकी वजह से शेयरों की बिकवाली बढ़ी है। इसके अलावा नवाज मोदी खुद कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल हैं। ऐसे में तलाक के बाद प्रॉपर्टी किस तरह बटेगी, गवर्नेंस का मुद्धा भी खड़ा होगा।

End of Feed