बिजनेस

Raymond Group के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने किया पत्नी से अलग होने का ऐलान, 32 साल पहले हुई थी शादी

Raymond Group Chairman Gautam Singhania: रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और एमडी गौतम सिंघानिया ने अपनी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया से अलग होने का ऐलान कर दिया है।

Image

रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • रेमंड ग्रुप के चेयरमैन पत्नी से हुए अलग
  • एक्स पर किया ऐलान
  • 32 साल पहले हुई थी शादी

Raymond Group Chairman Gautam Singhania: रेमंड ग्रुप (Raymond Group) के चेयरमैन और एमडी गौतम सिंघानिया (Gautam Singhania) ने अपनी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया (Nawaz Modi Singhania) से अलग होने का ऐलान कर दिया है। दंपति की शादी को 32 साल हो गए हैं। उनकी दो बेटियां निहारिका और निसा सिंघानिया हैं।

पत्नी को बताया ताकत का सोर्स

गौतम सिंघानिया ने एक्स (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) पर लिखा कि यह दिवाली पहले जैसी नहीं होने वाली है। उन्होंने कहा कि हालांकि वे (अपनी पत्नी से) अलग हो रहे हैं, लेकिन वह और नवाज मोदी सिंघानिया हमेशा एक-दूसरे के लिए ताकत का स्रोत रहे हैं।

गौतम ने लिखा कि यह मेरा विश्वास है कि नवाज़ और मैं यहां से अलग-अलग रास्ते अपनाएंगे... जबकि हम अपने दो अनमोल हीरे निहारिका और निसा के लिए सबसे अच्छी चीजें करना जारी रखेंगे।

लाइफ के बारे में अफवाह

अपने नोट में गौतम सिंघानिया ने कुछ कथित शुभचिंतकों का भी उल्लेख किया जो दंपति के जीवन के बारे में अफवाहें और गॉसिप फैला रहे थे। उन्होंने कहा कि जैसा कि मैं हाल के दिनों में हुए दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रमों पर विचार कर रहा हूं, हमारे जीवन में बहुत सारी बेबुनियाद अफवाहें और गपशप फैलाई गई है, जो कथित शुभचिंतकों द्वारा फैलाई गईं।

'शुभचिंतकों' से दूर रहने की गुजारिश

58 वर्षीय गौतम ने अपने शुभचिंतकों से दूर रहने का अनुरोध किया। उन्होंने पूरे परिवार के लिए शुभकामनाएं मांगीं हैं। फिटनेस कोच नवाज मोदी सिंघानिया ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। बता दें कि 98 साल पुराना रेमंड ग्रुप टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग, एविएशन और रियल एस्टेट सेक्टर में कारोबार करता है। रेमंड एक लिस्टेड कंपनी है। बीएसई (BSE) के अनुसार इसकी मार्केट कैपिटल 12,281.19 करोड़ रु है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article