बिजनेस

Multibagger stock: 5 साल में 700% रिटर्न देने वाले इस मल्टीबैगर स्टॉक फोकस में, क्या आपके पास है?

Multibagger stock:Rathi Steel and Power के शेयरों में मल्टीबैगर रिटर्न देखने को मिला है। कंपनी के प्रमोटर PCR Holdings ने अपनी हिस्सेदारी 0.21% बढ़ाई, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। शेयर ने 5 साल में 700% का रिटर्न दिया, लेकिन पिछले एक साल में 44% गिरा है। जानें, क्या यह स्टॉक लॉन्ग-टर्म निवेश के लिए सही है या मुनाफा बुक करें?

Image

मल्टीबैगर स्टॉक

Photo : iStock

Multibagger stock: Rathi Steel and Power के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। कंपनी के प्रमोटर PCR Holdings (पहले Archit Securities) ने अपनी हिस्सेदारी 0.21% बढ़ाई, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है। उन्होंने 45,000 अतिरिक्त शेयर खरीदे, जिससे बाजार में हलचल मच गई है।

5 साल में 700% का मल्टीबैगर रिटर्न

यह स्टॉक पिछले 5 सालों में 700% से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है, जिससे यह निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है। हालांकि, पिछले एक साल में इसमें 44% की गिरावट आई है।

Q3FY25 के वित्तीय नतीजे: मिला-जुला प्रदर्शन

Rathi Steel ने सितंबर तिमाही में ₹6.94 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले साल के ₹1.79 करोड़ से काफी ज्यादा है। हालांकि, कंपनी की कुल आय ₹121.84 करोड़ रही, जो पिछले साल के ₹148.94 करोड़ से कम है। लागत में कटौती के चलते मुनाफे में उछाल आया है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि ₹155 के ऊपर स्टॉक मजबूत हो सकता है और इसमें लॉन्ग-टर्म ग्रोथ की संभावना बनी हुई है। हालांकि, जो निवेशक शॉर्ट-टर्म में मुनाफा बुक करना चाहते हैं, उनके लिए यह सही समय हो सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article