Repo Rate Cut: रेपो रेट घटने का बैंक, NBFC, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों पर क्या पड़ेगा असर, किसे मिलेगा फायदा, समझ लीजिए गणित

Rate Cut Impact On Share Market: रेपो रेट में कटौती का ब्याज दरों से जुड़े सेक्टरों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स ने कहा कि बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में लोन की मांग में वृद्धि देखी जा सकती है, जिससे निकट भविष्य में शुद्ध ब्याज मार्जिन में सुधार होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • RBI ने घटाई रेपो रेट
  • कई सेक्टरों को मिलेगा फायदा
  • बैंक, NBFC, ऑटो और रियल एस्टेट रहेंगे फायदे में

Rate Cut Impact On Share Market: भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा रेपो रेट में 25 आधार अंकों (0.25%) की कटौती की, जो पांच वर्षों के बाद पहली बार कटौती रही। हालांकि इसे लेकर बाजार को थोड़ी निराशा हुई, क्योंकि आरबीआई ने अपना न्यूट्रल रुख बनाए रखने का विकल्प चुना और लिक्विडिटी बढ़ाने पर किसी भी विशेष नए उपाय की घोषणा नहीं की। दरों में कटौती इक्विटी के लिए पॉजिटिव है, मगर आरबीआई की नीति शेयर बाजार को कोई दिशा देने में विफल रही, जो एफआईआई (विदेशी निवेशकों) की तरफ से हो रही बिकवाली, डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ पॉलिसी और वैल्यूएशन को सपोर्ट करने के लिए अपर्याप्त माने जा रहे तीसरी तिमाही के नतीजों के कारण दबाव में है।

Rate Cut Impact On Share Market

शेयर बाजार पर ब्याज दर में कटौती का असर

ये भी पढ़ें -

End of Feed