बिजनेस

Ratan Tata In ICU: रतन टाटा ICU में एडमिट, मुंबई के अस्पताल में चल रहा इलाज

Ratan Tata In ICU: भारत के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली ग्रुप में से एक टाटा संस के चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा की हालत गंभीर बताई जा रही है। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।

Image

रतन टाटा आईसीयू में

KEY HIGHLIGHTS
  • रतन टाटा ICU में भर्ती
  • मुंबई के अस्पताल में चल रहा इलाज
  • दो दिन पहले भी आई थी ऐसी ही खबर

Ratan Tata In ICU: भारत के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली ग्रुप में से एक टाटा संस के चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा की हालत गंभीर बताई जा रही है। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। यह नई रिपोर्ट 86 वर्षीय टाटा द्वारा दो दिन पहले लोगों को यह आश्वासन दिए जाने के बाद आई है कि वह अपनी उम्र से संबंधित रेगुलर जांच जांच करवा रहे हैं। दरअसल दो दिन पहले भी इसी तरह की खबर आई थी, जिसका खुद रतन टाटा ने बयान जारी कर खंडन किया था।

ये भी पढ़ें -

रतन टाटा का करियर (Ratan Tata Profile)

28 दिसंबर, 1937 को बॉम्बे (अब मुंबई), भारत में जन्मे रतन टाटा, टाटा ग्रुप के फाउंडर जमशेदजी टाटा के परपोते हैं। वे 1990 से 2012 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे और अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक अंतरिम चेयरमैन रहे। रतन टाटा ग्रुप के चैरिटी ट्रस्ट्स के प्रमुख बने हुए हैं।

टाटा का करियर 1962 में शुरू हुआ जब वे टाटा ग्रुप में शामिल हुए। उन्होंने 1990 में चेयरमैन बनने से पहले ग्रुप में अलग-अलग पदों पर अपनी सेवाएं दीं। उनके कार्यकाल में, टाटा ग्रुप ने घरेलू और विदेशी दोनों ही लेवल पर शानदार ग्रोथ और विस्तार किया।

ये रही बड़ी उपलब्धि

टाटा की दूरदर्शिता और रणनीतिक सोच के जरिए ग्रुप टेलीकॉम, रिटेल और ऑटो जैसे नए सेक्टरों में दाखिल हुआ। टाटा की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक 2008 में जगुआर लैंड रोवर को खरीदना था, जो टाटा ग्रुप के इतिहास में एक अहम पल था।

पद्म विभूषण से सम्मानित

चैरिटी और कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति रतन टाटा के समर्पण ने उन्हें अनगिनत सम्मान दिलाए हैं, जिनमें भारत के दो सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण और पद्म विभूषण भी शामिल हैं। अपने पूरे करियर के दौरान, रतन टाटा को उनके असाधारण लीडरशिप के लिए जाना जाता रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article