Biocon Share Price Today: सोमवार के कारोबार में बायोकॉन (Biocon) के शेयर में तेजी दिख रही है। इसका शेयर 4 फीसदी की मजबूती दिखा रहा है। BSE पर कंपनी का शेयर 360.65 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 370.50 रु पर खुलने के बाद करीब साढ़े 10 बजे 14.45 रु या 4.01 फीसदी की मजबूती के साथ 375.10 रु पर है। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 44924 करोड़ रु है। मलेशिया में बायोकॉन बायोलॉजिक्स की इंसुलिन फैसिलिटी के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (USFDA) से मंजूरी मिल गई है। इससे कंपनी के लिए एक अहम रेगुलेटरी अड़चन दूर हो गई है, जिसका असर आज इसके शेयर पर दिख रहा है।
ये भी पढ़ें -
कब हुआ था निरीक्षण
मलेशियाई यूनिट को यूएसएफडीए से "Voluntary Action Indicated" (VAI) डेजिगनेट किया गया है, जिसके बाद कंपनी इस सुविधा से प्रोडक्ट की फाइलिंग कर सकती है। बता दें कि इस यूनिट का निरीक्षण पिछले साल 15 सितंबर से 27 सितंबर तक किया गया था।
कैसा रहा Biocon के शेयर का परफॉर्मेंस
- मौजूदा शेयर भाव (375.10 रु) के आधार पर बायोकॉन का शेयर 0.85 फीसदी चढ़ा है
- एक महीने में ये 6.35 फीसदी ऊपर गया है
- 6 महीनों में इसने 4.51 फीसदी फायदा कराया है
- 2025 में अब तक ये 2.8 फीसदी चढ़ा है
- एक साल में ये 33.5 फीसदी मजबूत हुआ है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
