RCAP अधिग्रहण के लिए धन जुटाने को लेकर IIHL पर खड़े हुए सवाल

Questions raised on IIHL: भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडाई) ने रिलायंस जनरल इंश्योरेंस (आरजीआईसी) और रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस (आरएनएलआईसी) के शेयरों पर गिरवी रखकर आरकैप के अधिग्रहण के लिए धन जुटाने के आईआईएचएल के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।

Questions raised on IIHL: कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल (आरकैप) के प्रशासक ने हिंदुजा समूह की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (आईआईएचएल) को पत्र लिखकर कुछ गंभीर सवाल उठाए हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। आईआईएचएल ने आरकैप को हासिल करने के लिए सफल बोली लगाई है और अब इस संबंध में धन के स्रोत और व्यापार योजना को लेकर ये सवाल उठाए गए हैं।

RCAP acquisition

आईआईएचएल ने आरकैप को हासिल करने के लिए सफल बोली लगाई है

सूत्रों ने कहा कि इससे पहले भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडाई) ने रिलायंस जनरल इंश्योरेंस (आरजीआईसी) और रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस (आरएनएलआईसी) के शेयरों पर गिरवी रखकर आरकैप के अधिग्रहण के लिए धन जुटाने के आईआईएचएल के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था, जिसके बाद आरबीआई द्वारा नियुक्त प्रशासक की ओर से यह पत्र भेजा गया।

End of Feed