Q2 Results Today: HUL, बजाज फिनसर्व और SBI लाइफ समेत 73 कंपनियां आज जारी करेंगी तिमाही नतीजे, रखें नजर

Q2 Financial Results Today: एचयूएल वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में रेवेन्यू में 2-4% की वृद्धि दर्ज कर सकती है। चार ब्रोकरेज के अनुमानों के अनुसार, रेवेन्यू 15,621 करोड़ रुपये से 15,728 करोड़ रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। जबकि प्रॉफिट 2,592-2,714 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कई कंपनियां जारी करेंगी तिमाही नतीजे
  • HUL, बजाज फिनसर्व और SBI लाइफ शामिल
  • कुल 73 कंपनियां जारी करेंगी नतीजे

Q2 Financial Results Today: इस समय कंपनियां दूसरी तिमाही के नतीजे पेश कर रही हैं और इसी कड़ी में आज 73 कंपनियाँ जुलाई-सितंबर 2024 की तिमाही के लिए अपने तिमाही नतीजे पेश करेंगी। इनमें जो प्रमुख कंपनियां हैं, उनमें HUL, बजाज फिनसर्व, एसबीआई लाइफ और टीवीएस मोटर शामिल हैं। इनके अलावा, एस्टर डीएम हेल्थकेयर, एयू एसएफबी, बिरलासॉफ्ट, डोडला डेयरी, इक्विनॉक्स इंडिया, फेडबैंक फाइनेंशियल, फिनो पेमेंट्स बैंक, आईआईएफएल फाइनेंस, डॉ लाल पैथलैब्स, मनोरमा इंडस्ट्रीज, मेट्रो ब्रांड्स, रजनीश रिटेल, सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन भी आज तिमाही नतीजे रिलीज करेंगी।

Q2 Financial Results Today

73 कंपनियां आज जारी करेंगी तिमाही नतीजे

ये भी पढ़ें -

End of Feed