बिजनेस

Paytm Share Price: Paytm को नए यूजर्स जोड़ने के लिए मिली NPCI की मंजूरी, शेयर में शानदार तेजी

Paytm Share Price: पेटीएम का शेयर BSE पर 687.30 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह 715.50 रु पर खुला और शुरुआती कारोबार में 729 रु तक चढ़ा। करीब पौने 10 बजे ये शेयर BSE पर ही 15.50 रु या 2.26 फीसदी की तेजी के साथ 702.80 रु पर है।

Image

पेटीएम के लिए गुड न्यूज

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • पेटीएम के लिए गुड न्यूज
  • शेयर में भी तेजी
  • कंपनी ने कमाया प्रॉफिट

Paytm Share Price: वन97 कम्युनिकेशंस की Paytm को अपनी UPI ऐप्लीकेशन पर नए यूजर्स को जोड़ने के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) से मंजूरी मिल गई है। रेगुलेटरी चिंता के कारण एनपीसीआई ने फरवरी 2024 में पेटीएम को नए यूपीआई यूजर्स को जोड़ने से बैन कर दिया था। रेगुलेटरी दिशा-निर्देशों और प्रोटोकॉल के साथ पेटीएम के कम्प्लायंस की समीक्षा के बाद, एनपीसीआई ने नए यूजर्स को जोड़ने की अनुमति दे दी है। इस खबर से पेटीएम के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें -

कितना चढ़ा शेयर (Paytm Share Price)

पेटीएम का शेयर BSE पर 687.30 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह 715.50 रु पर खुला और शुरुआती कारोबार में 729 रु तक चढ़ा। करीब पौने 10 बजे ये शेयर BSE पर ही 15.50 रु या 2.26 फीसदी की तेजी के साथ 702.80 रु पर है।

शानदार रहे तिमाही नतीजे (Paytm Q2 Results)

जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान पेटीएम ने 930 करोड़ का प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में इसे 290.5 करोड़ रु का घाटा हुआ था।

कंपनी के प्रॉफिट में 1,345 करोड़ रु का वो वन-टाइम प्रॉफिट भी शामिल है, जो जोमैटो को मूवी टिकटिंग बिजनेस की बिक्री के कारण हुआ था। अगर ये प्रॉफिट न होता तो कंपनी 415 करोड़ रु के घाटे में रहती। तिमाही के दौरान इसका रेवेन्यू पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 34% घटकर 2,519 करोड़ रु से 1,660 करोड़ रु रह गया।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article