Pyramid Technoplast का IPO 4 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब, GMP दे रहा मनुाफे के संकेत

Pyramid Technoplast IPO: पिरामिड टेक्नोप्लास्ट का आईपीओ 18 अगस्त को खुला था और यह 22 अगस्त को बंद होगा। इसके आईपीओ में प्राइस बैंड 151-166 रु है। आईपीओ में लॉट साइज 90 शेयरों की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पिरामिड टेक्नोप्लास्ट का आईपीओ 4 गुना से अधिक सब्सक्राइब
  • ग्रे मार्केट प्रीमियम पहुंचा 28 रु
  • 22 अगस्त को बंद होगा आईपीओ इश्यू

Pyramid Technoplast IPO: गुजरात स्थित पिरामिड टेक्नोप्लास्ट (Pyramid Technoplast) के आईपीओ (IPO) को निवेशकों से अच्छा रेस्पोंस मिल रहा है। आईपीओ इश्यू के दूसरे दिन 21 अगस्त तक आईपीओ में रखे गए 75.6 लाख शेयरों के मुकाबले कंपनी को 3.22 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए आवेदन मिल गए हैं। इसके साथ ही आईपीओ को 4.27 गुना सब्सक्राइब कर लिया गया है। वहीं इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) या जीएमपी (GMP) भी काफी अच्छे भाव पर पहुंच गया है।

Pyramid Technoplast IPO

पिरामिड टेक्नोप्लास्ट का IPO 4 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब

जानिए आईपीओ की डिटेल

पिरामिड टेक्नोप्लास्ट का आईपीओ 18 अगस्त को खुला था और यह 22 अगस्त को बंद होगा। इसके आईपीओ में प्राइस बैंड 151-166 रु है। आईपीओ में लॉट साइज 90 शेयरों की है। यानी आप कम से कम 90 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

End of Feed