Paytm Payments Services: दिग्गज अकाउंटिंग फर्म पीडब्ल्यूसी (PwC) ने पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज (Paytm Payments Services) के ऑडिटर पद से इस्तीफा दे दिया है। पेटीएम ने यह जानकारी नियामक फाइलिंग में दी है। कंपनी ने बताया कि उसने PwC की जगह अब कोलकाता मुख्यालय वाली एसआर बटलीबोई एंड एसोसिएट्स एलएलपी (SR Batliboi & Associates LLP) को नया आधिकारिक ऑडिटर नियुक्त किया है।
कंपनी ने क्या कहा?
पेटीएम ने फाइलिंग में बताया कि PwC ने हमारी सब्सिडियरी पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज के ऑडिटर पद से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा 7 अगस्त 2023 से प्रभावी है।" कंपनी ने आगे कहा, "SR बटलीबोई एंड एसोसिएट्स एलएलपी को 07 अगस्त 2023 से पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज के लीगल ऑडिटर के रूप में नियुक्त किया गया है।"
PwC ने इस्तीफे पर क्या कहा?
PwC ने इस्तीफे से पहले एक नोट में कहा, "हमने 31 मार्च 2023 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए लीगल ऑडिट पूरा कर लिया है और 2 मई 2023 को अपनी रिपोर्ट जारी की है। इसके अलावा हमने 30 जून 2023 को खत्म हुई तिमही में अनऑडिटेड अंतरिम वित्तीय रिजल्ट पर सीमित ने समीक्षा पूरी कर ली है और 19 जुलाई 2023 को अपनी रिपोर्ट जारी की है।"
