2 साल में 333% का जबरदस्त रिटर्न! अब मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली कंपनी को Q3 में हुआ 76 फीसदी मुनाफा

PTC इंडस्ट्रीज ने Q3 में 76% नेट प्रॉफिट ग्रोथ दर्ज की। शेयरों ने 2 साल में 333% और 5 साल में 8500% का जबरदस्त रिटर्न दिया। जानिए पूरी खबर।

डिफेंस कंपनी PTC इंडस्ट्रीज, जो कि BSE 500 इंडेक्स में शामिल है, ने दिसंबर 2024 तिमाही (Q3 FY2024) में शानदार मुनाफा दर्ज किया। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 76% बढ़कर ₹14.24 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यही मुनाफा ₹8.08 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू ₹66.92 करोड़ (YoY 21% की वृद्धि) रहा। वहीं कर-पूर्व लाभ: ₹19.07 करोड़ (YoY 83% की वृद्धि) रहा। जबकि कुल खर्च ₹58.03 करोड़ (YoY 20% की वृद्धि) रहा।

Defense Stocks, Stock Market Update, Q3 Results,

PTC इंडस्ट्रीज का Q3 नेट प्रॉफिट 76% बढ़कर ₹14.24 करोड़ हुआ।

शेयर प्राइस परफॉर्मेंस

सोमवार (17 फरवरी) को PTC इंडस्ट्रीज के शेयर 7% गिरकर ₹12,165 पर ट्रेड कर रहे थे। हालांकि, लॉन्ग टर्म निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न मिला है। इसने 1 साल में 44% रिटर्न दिया है। 2 साल में 333% रिटर्न, 3 साल में 626% रिटर्न, 5 साल में 8500% रिटर्न दिया है। वहीं शेयर का 52-वीक हाई-लो ₹17,978 - ₹7,025.05 है।

End of Feed