बिजनेस

PSU Stocks To Buy : अगले 1 साल में इन स्टॉक से 35 फीसदी कमाई बढ़ाने का मौका? देख लें पूरी लिस्ट

PSU Stocks To Buy : यदि आप सरकारी कंपनियों में निवेश की योजना बना रहे हैं या फिर आपके पास PSU Stocks हैं तो आपके लिए यह स्टोरी बड़े काम का साबित हो सकता है। चलिए आइए जानते हैं किन सरकारी कंपनियों के शेयरों में पिछले तीन महीनों में कितनी गिरावट आई है और अगले एक साल में किन शेयरों में कितनी तेजी आने की संभावना है।

Image

सरकारी कंपनियों यानी PSU Stocks में तेजी की उम्मीद।

Photo : Times Now Digital

PSU Stocks Rally : गिरावट में तमाम कंपनियों के शेयरों में भी भारी गिरावट दर्ज हुई है और सबसे अधिक सरकारी कंपनियों यानी PSU Stocks में गिरावट आई है। कुछ ऐसी कंपनियां रही हैं जिनमें 35-40 फीसदी तक की गिरावट आई है। अब सरकारी कंपनियों के शेयरों में एक लंबे समय के कमज़ोरी के बाद तेजी नज़र आ रही है और आने वाले अगले एक साल में बंपर तेजी की संभावना है। इसको लेकर कई ब्रोकरेजेज और मार्केट एक्सपर्ट्स बुलिश हैं और अनुमान जता रहे हैं कि तमाम सेक्टर्स में कामकाज करने वाली सरकारी कंपनियों के शेयरों में अगले 12 महीनों में 35 फीसदी तक की तेजी आ सकती है।

यदि आप सरकारी कंपनियों में निवेश की योजना बना रहे हैं या फिर आपके पास PSU Stocks हैं तो आपके लिए यह स्टोरी बड़े काम का साबित हो सकता है।

इन शेयरों में अगले एक साल में आएगी बंपर तेजी?

इन शेयरों में अगले एक साल में आएगी बंपर तेजी?
स्टॉक्स के नाम12 महीनों में संभावित ग्रोथ (%)
REC34 प्रतिशत
LIC31 प्रतिशत
Coal India30 प्रतिशत
ONGC29 प्रतिशत
Union Bank29 प्रतिशत
PFC28 प्रतिशत
HAL25 प्रतिशत
Canara Bank25 प्रतिशत
Bank Of Baroda24 प्रतिशत
Oil India24 प्रतिशत

पिछले 3 महीनों में इन सरकारी शेयरों में आई सबसे अधिक गिरावट

स्टॉक्स के नामपिछले 3 महीनों में आई गिरावट (%)
कोचीन शिपयार्ड35 प्रतिशत
न्यू इंडिया एश्योरेंस32 प्रतिशत
एमएमटीसी27 प्रतिशत
एमआरपीएल27 प्रतिशत
इरकॉन इंटरनैशनल26 प्रतिशत
ऑयल इंडिया24 प्रतिशत
भारत डायनेमिक्स24 प्रतिशत
आरवीएनएल23 प्रतिशत
हुडको23 प्रतिशत
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article