अगर किसी ने आपकी जमीन पर कब्जा कर लिया है तो क्या करें? क्या है कानूनी रास्ता

जमीन को लेकर विवाद कई सालों से लोगों और उनके परिवारों के बीच चलता आ रहा है। अगर आपकी जमीन पर किसी ने कब्जा कर लिया है तो आपके पास क्या रास्ते हैं? आइए जानते हैं

भारत में जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद बहुत आम हैं, और इनमें सबसे बड़ी समस्या होती है 'अवैध कब्जा' (Illegal Encroachment)। कई बार लोग अपनी गाढ़ी कमाई से प्लॉट, मकान या खेत खरीदते हैं, लेकिन सही देखरेख न होने के कारण भू-माफिया या कोई दबंग पड़ोसी उस पर चुपके से कब्जा कर लेता है। जब प्रॉपर्टी का असली मालिक अपनी ही जमीन वापस मांगता है, तो उसे धमकियां मिलती हैं या अदालतों के चक्कर काटने पड़ते हैं। अपनी ही संपत्ति पर किसी और का हक देखना बेहद तनावपूर्ण होता है, लेकिन कानूनन देश में किसी की भी प्रॉपर्टी पर जबरन कब्जा करना एक गंभीर अपराध है। अगर आपके साथ भी ऐसी कोई घटना हुई है, तो घबराने के बजाय यह समझना जरूरी है कि देश का कानून पूरी तरह से असली मालिक के साथ है। सही कानूनी रास्ता अपनाकर आप अपनी जमीन को सुरक्षित तरीके से वापस पा सकते हैं।

Plot Dispute

जमीन पर कब्जा करे कोई तो क्या करें?

आपको पता चलता है कि किसी ने आपकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है, तो सबसे पहला कदम बातचीत का होना चाहिए। बातचीत से बात नहीं बनती, तो आपको तुरंत कानूनी रास्ता अख्तियार करना चाहिए। इस प्रक्रिया में सबसे पहला और सबसे जरूरी काम है 'पुलिस शिकायत (Police Complaint)' दर्ज कराना। आपको अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर कब्जा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ लिखित शिकायत देनी होगी। पुलिस में शिकायत करते समय अपनी प्रॉपर्टी के सभी असली कागजात (जैसे रजिस्ट्री, म्यूटेशन, बिजली बिल या टैक्स रसीद) की कॉपियां साथ ले जाएं। भारतीय कानून के तहत आप पुलिस से धारा 441 (क्रिमिनल ट्रेसपास/आपराधिक अतिचार) के तहत कार्रवाई करने की मांग कर सकते हैं। कई मामलों में पुलिस हस्तक्षेप के बाद ही मामला सुलझ जाता है, लेकिन अगर पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठाती है, तो आपको बिना समय गंवाए कोर्ट का रुख करना चाहिए।

End of Feed