Procter & Gamble Dividend Record Date: एफएमसीजी कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल हाइजीन एंड हेल्थ केयर लिमिटेड (P&G) ने एक बड़ी घोषणा करते हुए जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही के लिए 95 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इस डिविडेंड के लिए 25 नवंबर 2024 को होने वाली आगामी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी। आगे जानिए कितनी है डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट।
प्रॉक्टर एंड गैंबल डिविडेंड रिकॉर्ड डेट
ये भी पढ़ें -
चेक करें कितनी है रिकॉर्ड डेट
एक बार शेयरहोल्डर्स से मंजूरी मिलने के बाद डिविडेंड उन शेयरधारकों को दिया जाएगा जिनके नाम कंपनी के सदस्यों के रजिस्टर में या डिपॉजिटरी के पास लाभकारी मालिकों (जिन्हें डिविडेंड मिलेगा) के रूप में 18 नवंबर, 2024 तक दर्ज रहेगा। यानी 18 नवंबर रिकॉर्ड डेट है।
इसका मतलब है कि इस डेट तक रिकॉर्ड पर मौजूद निवेशक ही डिविडेंड की पेमेंट के लिए एलिजिबल होंगे, जिससे यह मौजूदा और संभावित शेयरधारकों के लिए एक अहम डेट बन जाती है।
किस रेट पर है शेयर
1 नवंबर को प्रॉक्टर एंड गैंबल हाइजीन के शेयर 151.45 रुपये (+0.94%) की बढ़त के साथ 16,287.90 रुपये पर बंद हुए। पिछले हफ़्ते में, शेयर में 0.41% की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि पिछले महीने की तुलना में इसमें 5.39% की गिरावट आई है। हालांकि, पिछले छह महीनों में इसमें 7.04% की बढ़ोतरी हुई है।
वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में, कंपनी ने इंटरिम डिविडेंड के रूप में 105 रुपये प्रति शेयर की घोषणा की थी, जिसकी पेमेंट हो गई। इससे पहले फरवरी में, फर्म ने 80 रुपये के डिविडेंड की घोषणा की थी।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर डिविडेंड स्टॉक की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
