बिजनेस

प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई के अपने दो पेंटहाउस बेचे, जाने कितने रुपये में और किसे बेचा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 18, 2023, 04:09 PM IST

Priyanka Chopra sold her two penthouses in Mumbai: पेंटहाउस को खरीदने वाले ने 36 लाख की स्टैंपड्यूटी दी है। दोनों पेंटहाउस की रजिस्ट्री क्रमशः 23 और 25 अक्टूबर को हुई। पेंटहाउस को अभिषेक चौबे ने खरीदा है, जो बॉलीवुड में डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर हैं और मुंबई के जोगेश्वरी इलाके के निवासी हैं।

Image

पेंटहाउस की रजिस्ट्री क्रमशः 23 और 25 अक्टूबर को हुई

Photo : Twitter

Priyanka Chopra sold her two penthouses in Mumbai: बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके के अपने दो पेंटहाउस को 6 करोड़ रुपये में बेचा है। Zapkey वेबसाइट के मुताबिक, पेंटहाउस का एरिया 2,292 वर्ग फुट है। ये दोनों पेंटहाउस मुंबई के अंधेरी स्थित ओशिवारा के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में मौजूद हैं। पहला पेंटहाउस 860 वर्ग फुट का है, जिसकी बिक्री 2.25 करोड़ रुपये में की गई। दूसरा पेंटहाउस 1,432 वर्ग फुट में मौजूद था, जिसे 3.75 करोड़ रुपये में बेचा गया है।

36 लाख की चुकाई गई स्टैंपड्यूटी

पेंटहाउस को खरीदने वाले ने 36 लाख की स्टैंपड्यूटी दी है। दोनों पेंटहाउस की रजिस्ट्री क्रमशः 23 और 25 अक्टूबर को हुई। पेंटहाउस को उड़ता पंजाब अभिषेक चौबे ने खरीदा है, जो बॉलीवुड में डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर हैं और मुंबई के जोगेश्वरी इलाके के निवासी हैं।

प्रियंका चोपड़ा मुंबई रियल एस्टेट मार्केट में सौदों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। चोपड़ा ने जून 2021 में अंधेरी वेस्ट के ओशिवारा इलाके में सेकेंड-फ्लोर पर मौजूद 2,040 वर्ग फुट की ऑफिस प्रॉपर्टी को 2.11 लाख रुपये प्रति महीना पर लीज पर दिया था। प्रियंका ने मार्च 2021 में राज क्लासिक, वर्सोवा, अंधेरी वेस्ट में मौजूद दो रेजिडेंशियल यूनिट्स की भी बिक्री की थी। यह सौदा 7 करोड़ रुपये में हुआ था।

रणवीर सिंह ने भी पिछले हफ्ते बेचा था घर

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी पिछले हफ्ते मुंबई के गोरेगांव इलाके में दो फ्लैट्स की बिक्री की थी। यह सौदा 15.25 करोड़ रुपये में हुआ था। रणवीर ने दिसंबर 2014 में 4.64 करोड़ रुपये में ये दोनों फ्लैट्स खरीदे थे। इसक अलावा, हाल में अक्षय कुमार और सोनम कपूर भी रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज की बिक्री के लिए सुर्खियों में रहे थे। कुमार ने 2022 में अंधेरी वेस्ट इलाके में मौजूद अपना एक फ्लैट म्यूजिक डायरेक्टर डब्बू मलिक को 6 करोड़ रुपये में बेचा था। कपूर ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में मौजूद अपना लग्जरी अपार्टमेंट 32 करोड़ में बेचा था।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article