LPG सिलेंडर से लेकर पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे, कच्चा तेल हुआ धड़ाम, आगे और बड़ी गिरावट!

क्रूड ऑयल की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। आने वाले दिनों में इसमें और भारी गिरावट की उम्मीद लगाई जा रही है।

Petrol-Diseal & LPG Price: ईरान की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी व्यापारिक जहाजों के खोलने के ऐलान के बाद कच्चे तेल की कीमत में बड़ी गिरवाट आई है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्धविराम की बाकी अवधि के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) व्यापारिक जहाजों के लिए पूरी तरह से खुला रहेगा। इसके बाद कच्चे तेल की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड के एक बैरल की कीमत गिरकर 88 डॉलर प्रति बैरल हो गई, जबकि शुक्रवार को इससे पहले यह 98 डॉलर से ऊपर थी। वहीं, ईरान युद्ध के दौरान यह 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी। वहीं, कई जानकार कच्चे तेल की कीमत 150 डॉलर से लेकर 200 डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगा रहे थे। कच्चे तेल की कीमत में बड़ी गिरावट राहत की खबर है।

Crude oil Price

कच्चे तेल की कीमत

क्यों नहीं बढ़ेंगे ईंधन के दाम?

एनर्जी एक्सपर्ट का कहना है कि कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से ऑयल कंपनियों का घाटा तेजी से कम होगा। अभी ऑयल कंपनियों को पेट्रोल पर प्रति लीटर 18 रुपये और डीजल पर करीब 35 रुपये का नुकसान हो रहा है। यह नुकसान कच्चे तेल की कीमत में उछाल से आया है। ईरान युद्ध शुरू होने से पहले भारतीय बॉस्केट में कच्चे तेल की कीमत 65 से 70 डॉलर थी। हालांकि, युद्ध के बीच में यह 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। इससे तेल कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा था। आशंका जताई जा रही थी कि राज्यों के चुनाव के बाद ईंधन के दाम में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, जिस तेजी से कच्चे तेल की कीमत गिर रही है, उससे उम्मीद जगी है कि अब ईंधन के दाम बढ़ाने की जरूरत नहीं होगी। ईंधन के दाम बढ़ाने से महंगाई बढ़ती है तो अर्थव्यवस्था के लिए सही नहीं होता है।

End of Feed